ये सब आज से ही बदल जाएगा...लॉस एंजलिस आग को लेकर Biden पर Fire हुए ट्रंप

By अभिनय आकाश | Jan 20, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा कि अमेरिका का स्वर्णिम युग अब से शुरू होता है। ट्रंप ने बाइडन प्रशासन पर हमला करते हुए कहा कि इसने अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने वाले खतरनाक अपराधियों को शरण दी। हम अमेरिकी नागरिकों को समृद्ध बनाने के लिए दूसरे देशों के उत्पादों पर कर लगाएंगे। राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि उनका प्रशासन रंगभेद रहित और योग्यता आधारित समाज का निर्माण करेगा। ट्रम्प का कहना है कि वह ‘शांति निर्माता’ और एकता लाने वाले बनना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें: Jaishankar in America: PM के विशेष दूत के रूप में शामिल हुए जयशंकर, लेकर आए ट्रंप के दोस्त मोदी की खास चिट्ठी

बाइडेन सिस्टम आपदा से लड़ने में फेल रहा

लॉस एंजिल्स की आग पर ट्रंप ने कहा कि हम ऐसा नहीं होने दे सकते। हमारे पास एक पब्लिक हेल्थ सिस्टम है जो आपदा के समय काम नहीं करती है, फिर भी दुनिया के किसी भी देश की तुलना में इस पर अधिक पैसा खर्च किया जाता है। हमारे पास एक ऐसी शिक्षा प्रणाली है जो हमारे बच्चों को कई मामलों में खुद पर शर्म करना और हमारे देश से नफरत करना सिखाती है। यह सब आज से ही बदल जाएगा।

प्रमुख खबरें

ताशकंद में पीएम मोदी और राष्ट्रपति मिर्जियोयेव की वार्ता, रक्षा व व्यापार में साझेदारी बढ़ाने पर बनी सहमति

Shavkat Mirziyoyev ने PM Modi की जमकर तारीफ की, बोले- भारत की तरक्की आपके नेतृत्व से जुड़ी है

गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों की समीक्षा करे सरकार, जीटीआरआई ने एमएसएमई पर बढ़ते बोझ का दिया हवाला

PM Modi को मिला उज्बेकिस्तान का सबसे बड़ा सम्मान, राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने गले लगाकर दी बधाई