तीनों काले कानून करोडों किसानों, छोटे व्यापारियों के दुश्मन हैं- भूपेन्द्र गुप्ता

By दिनेश शुक्ल | Dec 08, 2020

भोपाल। पूरे देश में किसानों द्वारा आयोजित भारत बंद की आशातीत सफलता से भाजपा बौखला रही है। भारत के किसानों की न्याय संगत समस्याओं पर सरकार पुनर्विचार कर पूंजीशाहों को मदद करने वाले काले कानूनों को वापस ले। यह बात मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने कही। उन्होंने कहा कि किसानों के आंदोलन को देश के हजारों संगठनों ने समर्थन दिया है। भाजपा देश का पेट भरने वाले करोड़ों किसानों को आतंकवादी बताकर अपने चरित्र का खुलासा कर रही है।

इसे भी पढ़ें: विफल रही नौटंकी, देश-प्रदेश के किसानों ने नहीं दिया कांग्रेस का साथः विष्णुदत्त शर्मा

 गुप्ता ने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा का भारत बंद पर दिया बयान किसान विरोधी है।उन्होने शर्मा से कहा कि वे कपिल सिब्बल का भाषण जरूर सुनें किन्तु साथ में लोकसभा में दिया गया सुषमा स्वराज जी का भाषण जरूर सुनें और मोदी जी को भी सुनवाए तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। सुषमा स्वराज संसद में वही कहती रही हैं जो आज किसान कह रहा है, जो आज पूरा देश कह रहा है।

 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस का जहाज डूब रहा है, इसलिए किसानों के सहारे कृषि बिल पर घृणित राजनीति कर रही है : शिवराज सिंह चौहान

कांग्रेस मीडिय विभाग उपाध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि धन्ना सेठों के नाम पर देश लिखने की मुहिम अब बंद होना चाहिए। सरकार किसानों का साथ दे क्योंकि किसान तो देश के साथ ही खड़ा है। गुप्ता ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि प्रदेश के इन्हीं किसानों की दम पर उन्होंने कृषि कर्मण पुरस्कार लिया था, खुद जाकर खेत में फसल नहीं लगाई थी। जिन्होंने आपका जयकारा करवाया है, उन किसानों को रौंदने वाले कानूनों का समर्थन मत करिए।देशभक्त किसानों को अपनी राजनीति के लिए आतंकवादी सिद्ध मत करिए उनके प्रति कृतज्ञ होने से ही देश आत्मनिर्भर बनेगा।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter