भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास, केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया के साथ कार्गो जहाज को दिखाई हरी झंडी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने भारतीय नौवहन निगम के एक जहाज को हरी झंडी दिखाई, जिसमें चालक दल (क्रू) में सिर्फ महिलाएं हैं। एक आधिकारिक बयान में रविवार को इसकी जानकारी दी गयी। बंदरगाह, नौवहन एवं जलयान मंत्रालय ने रविवार को कहा कि मंत्री ने भारतीय नौवहन निगम के जहाज एमटी स्वर्ण कृष्ण को शनिवार को आभासी माध्यम से हरी झंडी दिखाई। यह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आम तौर पर पुरुष-प्रधान माने जाने वाले समुद्री क्षेत्र में रूढ़ियों को तोड़ने का प्रयास है।

इसे भी पढ़ें: पंजाब सरकार ने पेश किया 1,68,015 करोड़ का बजट, बुजुर्गों की पेंशन को लेकर की बड़ी घोषणा

बयान में कहा गया कि यह विश्व समुद्री इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि सभी महिला अधिकारियों द्वारा संचालित एक जहाज को रवाना किया जा रहा है। मंडाविया ने इस मौके पर उन महिला समुद्री यात्रियों के योगदान और बलिदान को स्वीकार किया, जिन्होंने वैश्विक समुद्री समुदाय में भारत के दूत के रूप में काम किया और देश को गौरवान्वित किया।

प्रमुख खबरें

Maharashtra : Thane में रिश्ते की बहन और उसके पति की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Vadattiwar की शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हूं : Raut

Israeli सेना ने फलस्तीनियों को East Rafah अस्थायी रूप से खाली करने को कहा, जमीनी हमले की आशंका

सरकार विपणन वर्ष 2023-24 में 20 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दे : ISMA