अल्लाह का आदेश और...पेरिस में ताबड़तोड़ हमले का Video रोंगटे खड़े कर देगा

By अभिनय आकाश | Jul 28, 2026

फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक ऐसी घटना घटित हुई है जिसकी तस्वीरें दिल दहला देने वाली है। तस्वीरों में हमलावर चीखता नजर आ रहा है, चिल्ला रहा है और वह कह रहा है कि उसने ऐसा किसके हुक्म पर किया है। हैरान कर देने वाली यह तस्वीरें पेरिस में सोमवार को पोर्ट डीलीची के पास दिखाई दी। जहां एक सिरफिरे शख्स ने तीन महिलाओं पर हमला किया। वहां मौजूद आम नागरिकों और छुट्टी पर चल रहे पुलिस अधिकारी की बहादुरी से आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया गया। फ्रांस के गृह मंत्री लॉरेंज ननेज ने कहा कि इस हमले में 19, 24 और 36 साल की तीन महिलाएं घायल हुई हैं। इनमें से दो महिलाओं की हालत नाजुक है। 

प्रमुख खबरें

Education Minister Pralhad Joshi पर Rahul Gandhi का संगीन आरोप, कहा- बलात्कारियों का रक्षक

Ujjain में होगा भव्य Sandipani Alankaran समारोह, Guru Purnima पर मुख्यमंत्री Mohan Yadav देंगे शिक्षा को नई दिशा

किन परिस्थितियों में हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम हो जाता है रिजेक्ट? ज्यादातर मामलों में होते हैं ये कारण

Ryan ten Doeschate ने Team India के असिस्टेंट कोच पद से दिया इस्तीफा, KKR से जुड़ने की खबर