आप और भाजपा के एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप, विधानसभा परिसर में किया प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 30, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) और विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच भ्रष्टाचार को लेकर जारी जुबानी जंग के मध्य दोनों दलों के विधायकों ने पूरी रात विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया। एक ओर ‘आप’ विधायक उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के खिलाफ छह साल पुराने एक मामले में जांच की मांग कर रहे हैं, वहीं भाजपा के विधायक आप नेता मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। आप ने आरोप लगाया है कि उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने 2016 में खादी विकास और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) का अध्यक्ष रहते हुए अपने कर्मचारियों पर 1400 करोड़ रुपये के पुराने नोट बदलवाने के लिए दबाव डाला था।

इसे भी पढ़ें: प्लेटफॉर्म पर सोती मां का बच्चा चोरी करने के वाला पकड़ा गया, बीजेपी नेता सहित 8 लोग गिरफ्तार

आम आदमी पार्टी के विधायक हाथ में तख्तियां लिए महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास बैठ गए, जबकि भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर के अंदर भगत सिंह, राज गुरु और सुखदेव की प्रतिमा के पास धरना दिया।

प्रमुख खबरें

शैतान की एक और हार, ट्रंप के दावे को ईरान ने किया खारिज, कहा- डर से पीछे हट गए

लोकसभा में PM Modi का बड़ा बयान, West Asia संकट पर बोले- Petrol-Diesel की कमी नहीं होगी

Summer Heat में Dehydration बन सकता है जानलेवा, High Blood Pressure के मरीज रहें अलर्ट

कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में कोनेरू हम्पी नहीं खेलेंगी, यूक्रेन की अन्ना मुजिचुक लेंगी जगह