AAP के कई उम्मीदवारों पर भ्रष्टाचार, दुष्कर्म, अन्य अपराधों के आरोप: विजय गोयल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2020

नयी दिल्ली। भाजपा नेता विजय गोयल ने बुधवार को कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आप के उम्मीदवारों की सूची मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस बयान के उलट है कि भ्रष्टाचार, अपराध, चरित्र और सांप्रदायिकता पर वह कभी समझौता नहीं करेंगे। 

गोयल ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को जिस सूची की घोषणा की उसमें कई उम्मीदवारों पर भ्रष्टाचार, हिंसा, दुष्कर्म, दंगा और कई अन्य आपराधिक आरोप हैं। भाजपा नेता गोयल ने कहा कि केजरीवाल ने 2013 में जोर देकर कहा था कि अगर किसी के चरित्र पर सवाल उठा या कोई भ्रष्टाचार, अपराध या सांप्रदायिकता फैलाने में संलिप्त पाया गया तो उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा