Pakistan के सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2025

 पाकिस्तान के सिंध प्रांत में कुछ हिंदू स्कूली छात्राओं को पढ़ाई जारी रखने के लिए कथित तौर पर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए कहा गया, जिसके बाद सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

माता-पिता ने यह दावा भी किया कि इस्लाम धर्म अपनाने या कलमा पढ़ने से इनकार करने पर कुछ छात्राओं को उनके घर लौटा दिया गया। धार्मिक मामलों के राज्य मंत्री खीसो मल खील दास ने बृहस्पतिवार को संसद के उच्च सदन सीनेट को बताया कि प्रांतीय शिक्षा मंत्री ने इस मामले की जांच का आदेश दिया है।

प्रमुख खबरें

Global Day of Parents 2026: माता-पिता हैं वर्तमान की शक्ति और भविष्य की प्रेरणा

Jammu-Kashmir से आईं ये खबरें चिंता बढ़ाने वाली हैं! घुसपैठ, अवैध संचार नेटवर्क और ISI की नई साजिशों का खुलासा, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Sri Lanka में त्योहार का जश्न मातम में बदला, नशे में धुत Driver ने 6 लोगों को रौंदा

Surya Chauhan Murder Case में Asad Encounter के बाद अब उसके घर पर Bulldozer Action की तैयारी