Madhya Pradesh के खरगोन में अवैध शराब के कथित कारोबारी की हत्या, चार गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2023

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक व्यक्ति की हत्या करने के मामले में शराब ठेकेदार के लिए काम करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया इस व्यक्ति के पास पांच लीटर शराब मिलने के बाद उस पर हमला किया गया था। अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) राकेश मोहन शुक्ला ने बताया कि रविवार सुबह दिनेश कछवाए का शव खेडी खानपुरा स्थित गिट्टी खदान के पास मिला था। उन्होंने कहा कि विवेचना के दौरान मृतक के साथी कालू से पूछताछ में खुलासा हुआ कि स्थानीय (मदिरा) लाइसेंसी ठेकेदार के लोगों ने दिनेश के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी।

इसे भी पढ़ें: दिसंबर 2024 तक हर हाल में पूरा किया जाए गंगा एक्सप्रेसवे का काम : मुख्यमंत्री

उन्होंने बताया कि मारपीट के दौरान कालू भाग गया था। शुक्ला ने बताया कि फरियादी कालू की शिकायत पर शराब ठेकेदार के लिए काम करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि चारों आरोपियों पर हत्या का प्रकरण मेनगांव पुलिस थाने की जैतापुर पुलिस चौकी में दर्ज किया गया है। शुक्ला ने बताया कि शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने दिनेश के पास करीब पांच लीटर अवैध शराब मिलने पर उसकी हत्या की। उन्होंने कहा कि इस मामले में विस्तृत जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा