बांग्लादेश में दुर्गा पूजा पंडाल में तोड़फोड़, 3 लोगों की हुई मौत, शुभेंदु अधिकारी ने PM मोदी को लिखा पत्र

By अनुराग गुप्ता | Oct 14, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बांग्लादेश में दुर्गा पंडाल में हो रही हिंसा के मामलों की तरफ ध्यान देने का अनुरोध किया। उन्होंने पत्र में लिखा कि बांग्लादेश में कई दुर्गा पूजा पंडालों और विभिन्न मंदिरों में हो रही तोड़फोड़ के मद्देनजर सनातनी लोगों को राहत देने के लिए आवश्यक और तत्काल कदम उठाने के लिए समर्थन करें।

क्या बोले शुभेंदु अधिकारी ?

उन्होंने एक ट्वीट किया कि बांग्लादेश में कमिला जिले, कॉक्स बाजार और नोआखली में मंदिरों और दुर्गा पूजा पंडालों में तोड़फोड़ करना सोशल मीडिया के माध्यम से फैलाई गई षड्यंत्रकारी अफवाहों के बीच निराशाजनक है। अपनी मर्जी से मां दुर्गा की मूर्तियों का अपमान करना सनातनी बंगाली समुदाय पर एक सुनियोजित हमला है।

पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

आपको बता दें कि बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान कुछ उपद्रवियों ने कमिला मंदिर में तोड़फोड़ की। जिसके बाद दंगे भड़क गए। इस दंगे में 3 लोगों की मौत हो गई और कुछ लोग जख्मी हो गए। ऐसे में सुरक्षा विभाग ने 22 जिलों में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की तैनाती की गई।

प्रमुख खबरें

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन

Shubman Gill और Jasprit Bumrah को New Zealand के खिलाफ आखिरी दो ODI में मिल सकता है आराम

एशियाई खेलों में Lovlina Borgohain और नरेंद्र बेरवाल को क्वार्टर फाइनल में सीधी एंट्री

ग्वालियर TMZ के लिए 24 कंपनियों ने दिए ₹5500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: Jyotiraditya Scindia