पंजाब चुनाव से पहले राजनीतिक ट्विस्ट, अकाली दल और बसपा के बीच गठबंधन

By अंकित सिंह | Jun 12, 2021

अगले साल पंजाब में विधानसभा के चुनाव होने है। ऐसे में वहां पर राजनीतिक घटनाक्रमों की शुरुआत हो चुकी है। बड़ी खबर यह है कि शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी के बीच गठबंधन हो गई है। गठबंधन का ऐलान करते हुए सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब की राजनीति में यह एक नया दिन है, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव और भविष्य के चुनाव एक साथ लड़ने के लिए साथ आए है। 117 सीटों में से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) 20 सीटों पर और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) शेष 97 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

इसे भी पढ़ें: CM अमरिंदर बोले, छात्रों को विदेशी भाषाएं पढ़ाने पर शिक्षा विभाग करे विचार

आपको बता दें कि अब तक पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और भाजपा एक साथ चुनाव लड़ती थी। दोनों के बीच गठबंधन को मजबूत माना जाता था। लेकिन कृषि कानूनों को लेकर अकाली दल एनडीए से बाहर हो गई। पंजाब में फिलहाल भाजपा अकेले चुनाव लड़ने की कोशिश में है। जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस मजबूत मानी जा रही है और आम आदमी पार्टी से उसे कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है। 

प्रमुख खबरें

US Wildfire: अमेरिका के Reno में वनाग्नि का कहर, 90 हजार लोगों को सुरक्षित निकलने की अपील

West Tripura Floods | वेस्ट त्रिपुरा में भारी बारिश से हावड़ा और कथाखाल नदियां उफान पर, 1,300 से अधिक लोग राहत शिविरों में स्थानांतरित

ED ने Cyber Fraud में दो आरोपी पकड़े, 30,000 करोड़ के लेनदेन की हो रही जांच

Punjab Governor Gulab Chand Kataria ने Fazilka बॉर्डर पर BSF पोस्ट का दौरा किया