किसानों की आजीविका ख़तरे में, फसलों की कटाई के लिए लॉकडाउन में दी जाए ढील: राहुल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि फसलों की कटाई के लिए लॉकडाउन के दौरान सुरक्षित तरीके से ढील देनी चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया कि रबी की फसल खेतों में तैयार खड़ी है लेकिन लॉकडाउन के कारण कटाई का काम मुश्किल है। सैकड़ों किसानों की आजीविका ख़तरे में है। देश के अन्नदाता किसान आज इस संकट में दोहरी मुसीबत में हैं। गांधी ने कहा कि कटाई के लिए लॉकडाउन के दौरान सुरक्षित तरीक़े से ढील देना एकमात्र रास्ता है। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना से जंग में सोनिया के सुझाव पर बीजेपी का पलटवार, खबरों में बने रहने के लिए कांग्रेस कर रही राजनीति 

उन्होंने एक खबर भी शेयर की जिसमें लॉकडाउन के कारण किसानों को फसलों की कटाई में पेश आ रही मुश्किलों का उल्लेख है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए देश भर में लागू 21 दिवसीय लॉकडाउन 25 मार्च से शुरु हुआ है और 14 अप्रैल को खत्म होगा। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Indian Economy की रफ़्तार पर RBI Survey की मुहर, GDP Growth 7.4% तक पहुंचने का अनुमान।

भारत का बजा डंका! Asian Indoor Championship के High Jump में Adarsh Shankar ने जीता Bronze Medal

योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के कई नेताओं ने रमाबाई आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी

हमारा लक्ष्य मलेशिया के साथ रक्षा व आर्थिक संबंधों को और मजबूत करना है: प्रधानमंत्री मोदी