अल्लू अर्जुन के घर पर तोड़फोड़: ओयू-जेएसी सदस्यों ने ‘प्रशंसकों’ से धमकी भरे कॉल आने का आरोप लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 30, 2024

तेलुगु फिल्मों के मशूहर अभिनेता अल्लू अर्जुन के आवास पर तोड़फोड़ करने के आरोप में उस्मानिया विश्वविद्यालय-संयुक्त कार्रवाई समिति (ओयू-जेएसी) के गिरफ्तार किए गए तीन सदस्यों ने रविवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि अभिनेता के ‘‘प्रशंसक’’ उन्हें फोन कर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं।

ओयू-जेएसी के विभिन्न पदों पर बैठे तीन पदाधिकारियों समेत छह लोगों और कुछ अन्य के खिलाफ तोड़फोड़ का मामला दर्ज किया गया है। छह लोगों को गिरफ्तार किया गया और बाद में स्थानीय अदालत ने उन्हें जमानत दे दी।

घटना के बाद पुलिस ने अभिनेता के आवास पर सुरक्षा भी बढ़ा दी थी। ओयू-जेएसी के तीन सदस्यों ने उस्मानिया विश्वविद्यालय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया गया है कि अल्लू अर्जुन के ‘‘प्रशंसक’’ उन्हें फोन कर धमकी दे रहे हैं कि अभिनेता के परिसर में प्रवेश करने पर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने इसकी जांच करने और मामला दर्ज करने की मांग की है। पुलिस के एक अधिकारी ने धमकी भरे फोन आने की शिकायत मिली है और इसकी पुष्टि की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Jayalalithaa की रणनीति दोहराएंगे Joseph Vijay? PM महत्वाकांक्षा पर DMK-Congress बिफरे

खार्ग आईलैंड के कर दिए टुकड़े-टुकड़े...ईरान के तेल के किले पर अमेरिका ने बरपाया कैसा कहर, ट्रंप ने वीडियो शेयर कर खुद बताया

Border Security Force Operation | बंगाल-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF की बड़ी स्ट्राइक, महिला के पास से 25 करोड़ का 15.6 किलो सोना ज़ब्त

जम्मू: रिंग रोड पर चीनी मांझे की चपेट में आने से पूर्व सैनिक लखविंदर सिंह की मौत