खार्ग आईलैंड के कर दिए टुकड़े-टुकड़े...ईरान के तेल के किले पर अमेरिका ने बरपाया कैसा कहर, ट्रंप ने वीडियो शेयर कर खुद बताया

By अभिनय आकाश | Aug 31, 2026

मिडिल ईस्ट में एक बार फिर से तनाव बढ़ने की संभावनाएं बहुत तेज है। ट्रंप ने ईरान को लेकर खौफनाक वीडियो जारी किया है। खार द्वीप को तबाह करने वाला एआई वीडियो पोस्ट किया गया है। वीडियो से ईरान पर बड़े हमले का संकेत है। खार द्वीप पर ट्रंप की नजर से हलचल तेज है। ट्रंप का ईरान को आर-पार का संदेश। मिडिल ईस्ट में एक बार फिर तनाव की आग भड़कने के संकेत है। वीडियो में ईरान के खार्ग द्वीप को तबाह किए जाने का दृश्य है। खार्ग द्वीप ईरान के लिए बेहद अहम रणनीतिक और ऊर्जा केंद्र माना जाता है और यहां से बड़ी मात्रा में ईरानी तेल का निर्यात होता है। ऐसे में इस द्वीप को निशाना बनाए जाने से जुड़ा वीडियो सामने आना महज सोशल मीडिया पोस्ट नहीं बल्कि एक बड़े रणनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: ईरान से वित्तीय लेन-देन रोकने के लिए एक और बैंक पर प्रतिबंध लगाएगा अमेरिका: स्कॉट बेसेंट

फिलहाल मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने का खतरा एक बार फिर तेज है। ईरान का यह सबसे बड़ा टर्मिनल है। यहां विशाल क्रूड स्टोरेज टैंक हमेशा मौजूद रहते हैं। ईरान के तेल निर्यात का यह मुख्य केंद्र है। 90% तेल यहीं से निर्यात होता है। और अगर खार्ग द्वीप को अमेरिका ने निस्तानाबूत कर दिया तो ईरान को बैकफुट पर धकेलना बहुत आसान हो जाएगा अमेरिका के लिए। एलपीजी और सल्फर टर्मिनल भी इसी खारक द्वीप पर मौजूद हैं। और अगर खार्ग द्वीप बंद हुआ तो ईरान की अर्थव्यवस्था सड़क पर आ जाएगी। सड़क पर तो इस वक्त भी यह खैर पाताल में चली जाएगी। अगर मैं यह कहूं तो गलत नहीं है क्योंकि यहां पर विशाल क्रूड स्टोरेज टैंक मौजूद हैं। 90% ईरान का तेल निर्यात इसी खारकव से होता है जिसका यह वीडियो डोनाल्ड ट्रंप ने जारी किया है। 

प्रमुख खबरें

रौशनआरा मकबरे के पास अवैध निर्माण पर Delhi High Court सख्त, ASI और MCD अधिकारियों से मांगा हलफनामा

केरल PM-Shri योजना से खुद नहीं हट सकता, शिक्षा मंत्री शमसुद्दीन ने विधानसभा में दी जानकारी

Pathum Nissanka चोट के चलते ODI Tri Series से बाहर, Sri Lanka ने Lahiru Udara को चुना

Maharashtra FDA ने खुले मसालों की बिक्री रोकी, उत्पादन केंद्र पर पैकेजिंग अनिवार्य