Aloe Vera जूस का रोज सेवन खतरनाक! इन लोगों के लिए बन सकता है 'Slow Poison'

By दिव्यांशी भदौरिया | May 19, 2026

सेहत से लेकर सौंदर्य के लिए Aloe Vera बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। यदि आप एलोवेरा जूस पीते हैं, तो कई फायदे मिलते हैं, लेकिन यह सभी के लिए सुरक्षित नहीं होते हैं। एलोवेरा में टीऑक्सीडेंट, विटामिन, मिनरल्स और कूलिंग गुण शरीर को अंदर से हेल्दी रख सकते हैं। जिससे स्किन ग्लो होती है, डाइजेशन में सुधार आता है, शरीर को ठंडक देता और वेट लॉस जैसे फायदे के लिए एलोवेरा अच्छा माना जाता है।

लो ब्लड शुगर

एलोवेरा ब्लड शुगर लेवल को कम करता है। ऐसे में जिन महिलाओं का शुगर लेवल पहले से ही कम रहता है, उनके लिए एलोवेरा का ज्यादा सेवन नुकसानदायक हो सकता है। अगर खाली पेट एलोवेरा लेने से कमजोरी, चक्कर आना, थकान, पसीना आना या अचानक एनर्जी लो महसूस होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

यदि आप डायबिटीज की दवा ले रहे हैं, तो एलोवेरा दवा के असर को और बढ़ा सकता है, जिससे ब्लड शुगर जरुरत से कम हो सकता है। लो बीपी की समस्या से परेशान महिलाओं को बिना एक्सपर्ट सलाह के एलोवेरा जूस नहीं पीना चाहिए।

प्रेग्‍नेंट महिलाएं

प्रेग्नेंसी  के समय एलोवेरा का सेवन करने से पहले डॉक्टर की राय लेना बेहद जरूरी माना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, कुछ परिस्थितियों में यह गर्भाशय की गतिविधियों को प्रभावित कर सकता है, जिससे प्रेग्नेंसी में जटिलताओं की आशंका बढ़ सकती है। विशेष रूप से एलोवेरा के लेटेक्स हिस्से का प्रभाव शरीर पर अधिक तीव्र माना जाता है, इसलिए इसका उपयोग सावधानी के साथ करना चाहिए।

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं का शरीर काफी संवेदनशील हो जाता है, इसलिए किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले पूरी सतर्कता बरतनी चाहिए। त्वचा और स्वास्थ्य से जुड़े फायदों को ध्यान में रखते हुए कई महिलाएं एलोवेरा जूस का सेवन करने लगती हैं, लेकिन प्रेग्नेंसी के समय इसे लेने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से परामर्श करना आवश्यक माना जाता है।

कमजोर डाइजेशन

जिन लोगों को बार-बार पेट संबंधी दिक्कतें जैसे दस्त, गैस, एसिडिटी या पाचन कमजोर रहने की परेशानी होती है, उन्हें एलोवेरा का उपयोग सावधानी से करना चाहिए। इसमें मौजूद कुछ प्राकृतिक तत्व आंतों की गतिविधियों को तेज कर सकते हैं, जिसके कारण पेट में मरोड़, बार-बार शौच जाने की जरूरत या पाचन बिगड़ने जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। उन लोगों के लिए जरुरत से ज्यादा एलोवेरा का जूस नहीं पीना चाहिए। खासकर खाली पेट एलोवेरा जूस पीने से कई बार पेट में जलन या ऐंठन हो सकती है।

सावधानी

- किसी भी घरेलू उपाय का जरुरत से ज्यादा इस्तेमाल न करें।

 - शरीर में कोई बीमारी या हेल्थ प्रॉब्लम हो तो पहले डॉक्टर की सलाह लें।

 - पहली बार सेवन करने से पहले कम मात्रा में ही पिएं।

 - किसी भी सोशल मीडिया ट्रेंड देखकर किसी भी चीज को रोजाना डाइट में शामिल न करें।

 - शुद्ध और अच्छी क्वालिटी वाला एलोवेरा का इस्तेमाल करें।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी