मीटू अभियान में आलोक नाथ और सौमिक सेन का नाम आने से थी हैरान: माधुरी दीक्षित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 07, 2019

मुंबई। अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने कहा है कि वह अपने साथ काम कर चुके चरित्र अभिनेता आलोकनाथ और फिल्म निर्माता सौमिक सेन का मीटू अभियान में नाम आने के बाद हैरान रह गई थीं क्योंकि वह उनके व्यक्तित्व के इस पहलू से अनजान थीं। बीते साल अगस्त में बॉलीवुड को हिलाकर रख देने वाले मीटू अभियान में लेखक और निर्देशक विन्ता नंदा ने आलोकनाथ पर बलात्कार का आरोप लगाया था। इसके अलावा माधुरी की फिल्म "गुलाब गैंग" के निर्देशक सौमिक सेन पर भी तीन महिलाओं ने अनुचित व्यवहार के आरोप लगाए थे। 

इसे भी पढ़ें: पुणे से BJP के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगी माधुरी दीक्षित

यह पूछे जाने पर कि क्या इन दोनों कलाकारों के नाम मीटू अभियान में आने से उन्हें दुख पहुंचा था, माधुरी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि यह हमेशा हैरान करने वाला होता है क्योंकि आप उन्हें जानते तो हैं लेकिन उस तरह से नहीं जानते। माधुरी ने कहा कि यह हमेशा हैरान करने वाला होता है जब इस तरह की बातें सामने आती हैं। आप उन्हें कितना जानते थे और कितना जान रहे हैं, यह दो अलग अलग बातें हैं। यह बहुत चौंकाने वाला मामला था। माधुरी फिलहाल अपनी आगामी फिल्म "टोटल धमाल" की तैयारी में व्यस्त हैं।

प्रमुख खबरें

LPG shortage in India | भारत में LPG संकट की आहट? केंद्र का भरोसा- घबराने की जरूरत नहीं, सप्लाई चेन सुरक्षित है

Prabhasakshi NewsRoom: America में 50 साल बाद लगने जा रही है Refinery, Mukesh Ambani के साथ 300 अरब डॉलर के सौदे पर Trump ने लगाई मुहर

Explained India-Iran Relations | ईरान का स्ट्रेटेजिक सब्र! अमेरिका-इजरायल से दोस्ती के बावजूद तेहरान क्यों है दिल्ली के करीब?

यूक्रेन तो अमेरिका-इजरायल से भी बड़ा खिलाड़ी निकला, ईरान की मार से कतर, यूएई और सऊदी अरब को बचाने भेजे अपने मिलिट्री एक्सपर्ट्स