सांसद खेल महाकुंभ खिलाड़ियों के साथ ग्रामीण युवाओं में भी भारी उत्साह: वीरेंद्र कंवर

By विजयेन्दर शर्मा | Nov 29, 2021

शिमला ।  केंद्रीय मंत्री  अनुराग ठाकुर  के मार्गदर्शन में होने जा रहे सांसद खेल महाकुंभ के लिए अभी तक, पहले 3 दिनो में लगभग 600 से अधिक टीमों ने पंजीकरण करवा दिया है । 

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल ने निम्न शिवालिक पर्वत श्रृंखला में उपलब्ध जैव-विविधता के दस्तावेजीकरण की आवश्यकता पर बल दिया

उन्होंने बताया कि श्री अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन में सांसद खेल महाकुंभ युवाओ के लिए एक उम्दा खेल मंच है जिसके माध्यम से संसदीय क्षेत्र के युवक व युवतियों को नशे से मुक्त और खेल व  स्वास्थ्य युक्त धयेय के साथ अपनी प्रतिभा को प्रतिलक्षित करने का सुनहरा अवसर मिल रहा है।  वीरेंद्र कंवर ने कहा कि संसदीय खेल महाकुम्भ की संसदीय,जिला व मंडल समितियां इस आयोजन को सफल व भव्य बनाने के अथक प्रयासों में जुटी हैं। जो युवक व युवतियां अभी तक पंजीकरण नही करवा सके हैं वो जल्द से जल्द पंजीकरण करवाये  ताकि वो भी इस भव्य आयोजन का हिस्सा बन पायें। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस आलाकमान हिमाचल में पार्टी के ढांचे में बदलाव लाने के तौर-तरीकों पर काम कर रहा है सुक्खू बोले

ज्ञात रहे कि सांसद खेल महाकुंभ में 50 लाख से अधिक के नकद पुरूस्कारों के अलावा सभी खिलाड़ियो को टी शर्ट व सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे परंतु सबसे महत्वपूर्ण यह है कि  प्रतिभावान खिलाड़ियों को अलग से चिन्हित कर उनके प्रशिक्षण का भी उचित व्यवस्था की जायेगी ताकि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के युवक व युवतियां राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा सकें खेल महाकुम्भ खिलाड़ियों को क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, फुटबॉल व एथलेटिक्स में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देता है।   वहीं वीरेंदर कंवर ने केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का पुनः खेल महाकुम्भ का आयोजन करने के लिए आभार व्यक्त किया ।

प्रमुख खबरें

UP में नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, 69 मामलों में 78.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया