मोहम्मद जुबैर की जमानत पर सुनवाई के लिए SC तैयार, याचिका में कहा- जान से मारने की दी जा रही धमकी

By अनुराग गुप्ता | Jul 07, 2022

नयी दिल्ली। ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर ने जमानत की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट को दरवाजा खटखटाया है। ऐसे में जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार है और शुक्रवार को सुनवाई होगी। दरअसल, जमानत याचिका में मोहम्मद जुबैर की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की गई है।

ऐसे में सुप्रीम कोर्ट 8 जुलाई को मामले की सुनवाई करेगा। पिछले हफ्ते दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए मोहम्मद जुबैर को सोमवार को उत्तर प्रदेश की सीतापुर कोर्ट में हिंदू संतों को "घृणा फैलाने वाला" कहने के लिए उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के संबंध में पेश किया गया था।

14 दिनों की न्यायिक हिरासत

आपको बता दें कि दिल्‍ली पुलिस ने सीतापुर कोर्ट में मोहम्मद जुबैर को पेश किया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दिल्‍ली पुलिस बाद में मोहम्मद जुबैर को वापस दिल्‍ली ले आई।

इसे भी पढ़ें: ऑल्ट न्यूज के सह संस्थापक मोहम्मद जुबैर को सीतापुर लेकर पहुंची पुलिस, हिन्दू संतों पर घृणित टिप्पणी का मामला 

दिल्ली पुलिस ने मोहम्मद ज़ुबैर को 27 जून को धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उन पर धर्म, जाति, जन्म स्थान, आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है।

प्रमुख खबरें

इंडियन बैंक का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़कर 3,273 करोड़ रुपये पर

Big B ने दिया KBC 18 में आने का सुनहरा मौका, Google AI की मदद से अब करें रजिस्ट्रेशन

एसबीआई ने एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट में बेची 1.42 प्रतिशत हिस्सेदारी, 30 निवेशकों से जुटाए 1,655 करोड़ रुपये

राम मंदिर में चढ़ावे की कथित हेराफेरी की जांच संबंधी याचिकाओं पर 13 जुलाई को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट