जम्मू-कश्मीर में 500 यूनिट बिजली फ्री देने का वादा कर अल्ताफ बुखारी ने चला बड़ा राजनीतिक दाँव

By नीरज कुमार दुबे | Nov 14, 2022

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों की आहट होते ही सियासी दलों ने अपनी अपनी तैयारी तेज कर दी है। इस क्रम में जनसभाओं और रैलियों का आयोजन भी बड़ी संख्या में किया जा रहा है। जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी ने भी श्रीनगर में एक जनसभा आयोजित की जिसमें पार्टी प्रमुख अल्ताफ बुखारी ने कहा कि उनकी पार्टी अनुच्छेद 370 और 35 ए की बहाली के लिए उच्चतम न्यायालय में कानूनी लड़ाई के वास्ते देश के बेहतरीन वकीलों की सेवा लेगी। बुखारी ने शेर-ए-कश्मीर क्रिक्रेट स्टेडियम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए जम्मू कश्मीर के राज्य का दर्जा भी बहाल करने की भी मांग की।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर