सुस्त मांग और कमजोर संकेतों से एल्युमीनियम वायदा कीमत में 0.1% की गिरावट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2019

नयी दिल्ली। घरेलू हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के को देखते हुए सटोरिये अपने सौदों के आकार को कम करने में लग गये जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को एल्युमीनियम की कीमत 0.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 147.05 रुपये प्रति किग्रा रह गई।

एमसीएक्स में एल्युमीनियम के मई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 15 पैसे अथवा 0.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 147.05 रुपये प्रति किग्रा रह गई जिसें 1,436 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसे भी पढ़ें: विदेशों में कमजोरी के रुख से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की सुस्त मांग के कारण मुख्यत: यहां वायदा कारोबार में एल्युमीनियम कीमतों पर दबाव बढ़ गया।

इसे भी पढ़ें: सोना 33,000 रुपये के पार, चांदी की चमक भी बढ़ी

इसी तरह एल्युमीनियम के जून महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 45 पैसे अथवा 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 146.50 रुपये प्रति किग्रा रह गई। जिसमें 139 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

प्रमुख खबरें

प्याज 116% महंगा होने से Food Inflation 8.94% पर पहुंची, आम बजट पर पड़ा असर

Ola Electric का शुद्ध घाटा दूसरी तिमाही में घटकर हुआ 362 करोड़ रुपये

मेलोनी ने लिया योगी एक्शन तो बम से उड़ाने टूट पड़े कट्टरपंथी, भयंकर बवाल शुरू

Horoscope 12 November 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल