अमरोहा से पीछे हटे अल्वी, कांग्रेस ने सचिन चौधरी को दिया टिकट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2019

नयी दिल्ली। राशिद अल्वी के उत्तर प्रदेश की अमरोहा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने से मना करने के बाद कांग्रेस ने अब सचिन चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। हाल ही में इस सीट से उम्मीदवार घोषित किये गए अल्वी ने  निजी समस्याओं  का हवाला देते हुए चुनाव लड़ने से मना कर दिया।

 

गौरतलब है कि अमरोहा से हाल ही में अल्वी को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार घोषित किया था। इस सीट से हाल ही में जद(एस) से बसपा में शामिल हुए कुंवर दानिश अली भी चुनाव लड़ रहे हैं। अल्वी पहले इस सीट से बसपा के टिकट पर निर्वाचित हुए थे।

प्रमुख खबरें

Apple वॉच ने दिल्ली की महिला की बचाई जान, सटीक और उन्नत सुविधाओं के लिए टिम कुक को धन्यवाद दिया, CEO ने दी प्रतिक्रिया

कांग्रेस संगठन के असहयोग और अविश्वास के कारण नामांकन वापस लिया : Akshay Kanti Bam

इनकी नीयत में खोट है, इटावा में PM Modi ने खोली Samajwadi Party और Congress के तुष्टिकरण की पोल

संविधान की प्रस्तावना नहीं बदलेगी भाजपा सरकार, आरक्षण रहेगा बरकरार : Rajnath Singh