Tanishq Bagchi vs YRF विवाद में कूदे Amaal Mallik ने म्यूजिक इंडस्ट्री पर खड़े किए गंभीर सवाल

By एकता | Jul 20, 2026

साल 2025 की सुपरहिट फिल्म सैयारा के गानों ने चार्टबस्टर लिस्ट में खूब धूम मचाई थी, जिनकी धुन मशहूर म्यूजिक कंपोजर तनिष्क बागची ने तैयार की थी। हाल ही में, फिल्म की पहली एनिवर्सरी पर तनिष्क बागची ने सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला दावा किया।

इसे भी पढ़ें: रणबीर कपूर ने अरुण गोविल को बताया अपनी प्रेरणा, Ramayana के 'राम' का बचपन से संजोया चेहरा

यश राज फिल्म्स ने दावों को किया खारिज

तनिष्क बागची का यह पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया और पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बन गया। इस विवाद पर तुरंत कदम उठाते हुए यश राज फिल्म्स ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर अपनी सफाई दी। मेकर्स ने साफ तौर पर कहा कि कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक सारी पेमेंट पहले ही की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि यह गाना तीन कंपोजर्स तनिष्क बागची, फहीम अब्दुल्ला और अर्सलान निजामी के सहयोग से बना था और गाने की रॉयल्टी को तीनों के बीच बराबर बांटा गया है। मेकर्स के इस बयान के सामने आते ही तनिष्क बागची ने अपना वह विवादित पोस्ट सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया।

इसे भी पढ़ें: Lock Upp 2 में बवाल, Shreya Kalra ने Ram Kapoor पर लगाए संगीन आरोप, बोलीं- Kiss करने की...

विवाद में कूदे अमाल मलिक, सिस्टम पर उठाए सवाल

अब 'सैयारा' के इस रॉयल्टी विवाद में मशहूर सिंगर और कंपोजर अमाल मलिक भी शामिल हो गए हैं। अमाल मलिक ने बिना किसी का नाम लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी भड़ास निकाली और पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री को आड़े हाथों लिया। उन्होंने लिखा कि म्यूजिक इंडस्ट्री के लोग आज 10 साल की देरी से जाग रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब वह इतने सालों से अकेले इस सिस्टम और अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे थे, तब बाकी के लोग कहां छिपे थे?

प्रमुख खबरें

सिंधु जल संधि अपने वर्तमान स्वरूप में अब नहीं करेगी काम, पाकिस्तान को आतंकवाद रोकना होगा: आधिकारिक सूत्र

बिहार विधानसभा: मॉनसून सत्र के पहले दिन 10 अहम विधेयक पेश, जुआ और ऑनलाइन सट्टेबाजी पर लगेगी रोक

होर्मुज जलडमरूमध्य में एक और जहाज पर हुआ हमला, ब्रिटिश सेना ने जारी किया अलर्ट

वांगचुक की जान बचाना प्राथमिकता: दिल्ली हाई कोर्ट ने सफदरजंग अस्पताल से मांगी मेडिकल रिपोर्ट