By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 20, 2026
भारत के अमन देव ने सर्बिया के पावले पोपोविच को हराकर विश्व अंडर-19 मुक्केबाजी चैंपियनशिप में पुरुषों के 50 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। अमन ने मोंटेनेग्रो के बुडवा में खेले जा रहे टूर्नामेंट में पोपोविच के खिलाफ तीनों राउंड में दबदबा बनाए रखा और 5-0 से जीत हासिल की। अब क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला जॉर्जिया के शाल्वा बेरिडजे से होगा।