Hyderabad Dandiya Event में लाइटिंग ढांचा गिरने से छात्रा की मौत, तीन आरोपी अरेस्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 20, 2026

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के पास नादरगुल स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज में डांडिया कार्यक्रम के दौरान लाइटिंग के लिए बनाया गया धातु का ढांचा गिरने से एक छात्रा की मौत के मामले में मंगलवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना 17 अक्टूबर को हुई थी, जब कॉलेज परिसर में डांडिया कार्यक्रम में भाग ले रहे विद्यार्थियों पर संबंधित ढांचा गिर गया था।

इस मामले में आदिबटला पुलिस थाने में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए जिम्मेदार लोगों और कॉलेज प्रबंधन से जुड़े लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। शमशाबाद जोन के पुलिस उपायुक्त बी. राजेश ने बताया कि पुलिस ने घटना के सिलसिले में सात आरोपियों की पहचान की है। इनमें से तीन ने मंगलवार को पुलिस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि शेष चार आरोपी फरार हैं और उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार, अस्थायी ढांचे को लगाने के लिए जरूरी चार खंभों के बजाय केवल दो खंभों का इस्तेमाल किया गया था। इसके अलावा, ढांचे की स्थापना के दौरान आवश्यक सुरक्षा सावधानियों का भी पालन नहीं किया गया था।

प्रमुख खबरें

देहरादून में EVM की जांच 23 अक्टूबर से, विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटा प्रशासन

विजयादशमी पर PM Modi का आह्वान, देश विरोधी ताकतों को पहचानकर परास्त करें

Harmanpreet Kaur के नाबाद 91 रन, भारत ने Zimbabwe को हराकर टी20 सीरीज 3-0 से जीती

Ukraine पर Russia के भीषण मिसाइल और ड्रोन हमले, नौ नागरिकों की मौत