अमानतुल्लाह खान को आज भी नहीं मिली राहत, कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा

By अंकित सिंह | Sep 26, 2022

आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आज उन्हें राउस एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था, जहां उन्हें फिर से 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आपको बता दें कि 16 सितंबर को एसीबी की टीम ने अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार किया था। अमानतुल्लाह खान की आज यह तीसरी पेशी थी। इससे पहले उन्हें 17 सितंबर को पेश किया गया था। उस वक्त एसीबी ने 14 दिनों की रिमांड मांगी थी। लेकिन कोर्ट ने 4 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा था। 21 सितंबर को उन्हें 5 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। 

इसे भी पढ़ें: SC में राज्यपाल के फैसले को चुनौती, राजभवन तक विधायकों संग CM मान ने किया मार्च, बीजेपी का AAP कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

भर्ती में कथित अनियमितता को लेकर एक प्राथमिकी पहले ही दर्ज की जा चुकी है। प्राथमिकी के मुताबिक, खान ने बोर्ड के अध्यक्ष पद पर रहने के दौरान नियमों और सरकारी दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए 32 व्यक्तियों की अवैध भर्ती की। वहीं, केजरीवाल ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन और विधायक अमानतुल्लाह खान का बचाव किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि मोदी सरकार ने केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और अन्य एजेंसियों को उनके नेताओं को ‘‘झूठे मामलों में फंसाने के लिए’’ रखा है।

प्रमुख खबरें

Dumka में रसोइये की मौत पर BJP MLA देवेंद्र कुंवर समेत नौ पर FIR दर्ज

BJP ने Sukanta Majumdar को कोलकाता निगम चुनाव का प्रभारी बनाया, हावड़ा में Rahul Sinha को कमान

Hathras Case: Allahabad High Court ने पीड़िता के परिवार को 3 माह में पुनर्वास देने का आदेश दिया

MNS की Mumbai में दो टूक, मराठी न बोलने वाले ऑटो चालक छोड़ें महाराष्ट्र