SC में राज्यपाल के फैसले को चुनौती, राजभवन तक विधायकों संग CM मान ने किया मार्च, बीजेपी का AAP कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

CM Mann
ANI
अभिनय आकाश । Sep 22 2022 1:31PM

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आप के विधायकों ने राजभवन तक शांति मार्च निकाला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को चंडीगढ़ में आप कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

पंजाब में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच लगातार विवाद जारी है। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित की तरफ से विशेष सत्र बुलाए जाने की मांग को रद्द करने के बाद पंजाब की आप सरकार सड़कों पर नजर आई। सूबे के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आप के विधायकों ने राजभवन तक शांति मार्च निकाला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को चंडीगढ़ में आप कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

इसे भी पढ़ें: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की आप विधायकों के साथ बैठक, तय होगी आगे की रणनीति

बता दें कि पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने बीते दिन आम आदमी पार्टी (आप) सरकार द्वारा 22 सितंबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने के आदेश को वापस ले लिया। राज्य सरकार ने विश्वास प्रस्ताव पारित करने के लिए सत्र बुलाया था। राज्यपाल ने ऐसा करने के लिए "विशिष्ट नियमों की अनुपस्थिति" के कारण आदेश वापस ले लिया। राज्यपा के फैसले के बाद सीएम मान ने कैबिनेट की बैठक बुलाई और मौजूदा हालात पर चर्चा की। इस दौरान 92 विधायकों ने राजभवन तक मान के नेतृत्व में मार्च किया। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब सरकार की तरफ से बुलाए गए विशेष सत्र को राज्यपाल ने किया रद्द, केजरीवाल बोले- देश में एक तरफ संविधान और दूसरी तरफ़ ऑपरेशन लोटस

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान राज्यपाल द्वारा विशेष सत्र रद्द करने पर सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि आज कैबिनेट की बैठक में 27 सितंबर को विधानसभा का सत्र बुलाने का फैसला किया गया है। बिजली और पराली जलाने जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। पिछले दिन विधानसभा सत्र (राज्यपाल द्वारा) को रद्द करने के मामले को लेकर हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़