नीति आयोग की बैठक में अमरिंदर सिंह के शामिल होने की संभावना नहीं ! जानिए इसकी असल वजह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2021

नयी दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह अस्वस्थ हैं और उनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की संचालन परिषद की बैठक में शामिल नहीं होने की संभावना है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनकी जगह इस बैठक में राज्य के वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल हिस्सा ले सकते हैं। नीति आयोग की संचालन परिषद की बैठक नियमित होती है। यह सरकार के थिक टैंक की शीर्ष इकाई की छठी बैठक है। 

इसे भी पढ़ें: नीति आयोग की संचालन परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे PM मोदी 

सिंह के करीबी सूत्रों ने बताया, ‘‘ पंजाब के मुख्यमंत्री अस्वस्थ हैं और उनके नीति आयोग की बैठक में नहीं आने की संभावना है। राज्य के वित्त मंत्री उनकी जगह बैठक में हिस्सा लेंगे।’’ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भी इस बैठक में शामिल नहीं होने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

गजब बेइज्जती है! ट्रंप को कुछ समझ ही नहीं रहा ईरान, अब कहा- तुमसे बड़े आए-गए, कहीं खुदका सफाया न हो जाए

White House में बढ़ा दबाव, Midterm Elections से पहले ईरान युद्ध से Trump का Exit Plan तैयार!

क्या President Murmu का हुआ अपमान? Bharat Ratna Ceremony के Protocol पर BJP-TMC में तकरार

Arshdeep Singh पर ICC ने लगाया जुर्माना, फाइनल में डैरिल मिचेल को गेंद मारने की मिली सजा