पंजाब: अमरिंदर सिंह ने श्री गुरू तेगबहादुर स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ की आधारशिला रखी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2021

चंडीगढ़। सिखों के नौंवे गुरू, गुरु तेग बहादुर की 400 जयंती के अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को तरन तारन में श्री गुरु तेगबहादुर स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ की डिजिटल तरीके से आधारशिला रखी। उन्होंने वित्त विभाग से कहा कि संस्थान का संचालन समय पर आरंभ करने के लिए पर्याप्त कोष की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। एक आधिकारिक वक्तव्य में बताया गया कि 400वें प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री ने सोने और चांदी के स्मारक सिक्के भी जारी किए। उन्होंने कहा कि राज्य में शैक्षणिक परियोजनाओं में धन के अभाव से विलंब नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें: धर्मांतरण कानून की कुछ धाराओं पर रोक के खिलाफ गुजरात सरकार शीर्ष अदालत जाएगीः पटेल

उन्होंने राज्य को ‘‘शैक्षणिक शिक्षा के मामले में देश में पहले स्थान पर लाने के लिए’’ शिक्षा विभाग की प्रशंसा की। सिंह ने शिक्षा को प्राथमिकता वाला क्षेत्र बताते हुए कहा कि स्कूली शिक्षा में शीर्ष पर आने के बाद अब उनका अगला लक्ष्य पंजाब को उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में भी पहले नंबर पर लाना है। इसी क्रम में वह दो अक्टूबर को 18 नए पूर्ण रूप से आरंभ हो चुके डिग्री कॉलेज और 25 आईटीआई का उद्घाटन करेंगे।

प्रमुख खबरें

Kochi Mercedes Car Accident मामले में जज के नाबालिग बेटे की जमानत बरकरार, याचिका खारिज

UP में PMHS डॉक्टरों के लिए सुपर स्पेशियलिटी का मौका, 10 साल की सेवा अनिवार्य

Maharajganj में पुलिस और ATS का बड़ा एक्शन, 122 किलो गांजे के साथ दो तस्कर दबोचे

Titan के Jewellery और Watch सेगमेंट में तेजी से Net Profit बढ़कर Rs 2393 करोड़ पहुंचा