विजय दिवस के मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2021

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को करगिल विजय दिवस पर करगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी और युवाओं से राष्ट्र सेवा के लिये सशस्त्र बलों में शामिल होने की अपील की। सरकारी बयान में कहा गया है कि करगिल विजय दिवस की 22 वीं सालगिरह पर मुख्यमंत्री ने यहां युद्ध स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किये। उन्होंने पंजाब के उन 54 बहादुर सपूतों को सैल्यूट किया जिन्होंने करगिल अभियान में अपनी शहादत दी थी।

इसे भी पढ़ें: अविनाश राय खन्ना बोले, हमारा मुकाबला ऐसे राजनीतिक दल से जिसके पास न ही कोई नेता और न ही कोई नीति है

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्रवाद की भावना पैदा करने के लिए वे एक आदर्श भी बन सकते हैं। गौरतलब है कि 1999 में भारतीय सशस्त्र बलों ने अपने शौर्य का परिचय देते हुये करगिल की पहाड़ी की चोटी पर कब्जा करने के पाकिस्तान के मंसूबे को विफल कर दिया था। इसे ‘आपरेशन विजय’ नाम दिया गया था।

प्रमुख खबरें

Disha Salian Death Case में CBI ने दर्ज की FIR, CM Devendra Fadnavis बोले- अटकलें न लगाएं

Maintenance के लिए कई मुकदमे न करें महिलाएं, Allahabad HC ने दी नसीहत

आतंकी मसूद पर पाकिस्तान की नई नौटंकी

मेलोडी, ठेकुआ, मखाना-सत्तू— भारत की फूड डिप्लोमेसी का नया दौर