चुनाव परिणाम से पहले एक्शन में नजर आए अमरिंदर सिंह! कांग्रेस के संभावित विधायकों से साधा संपर्क

By अनुराग गुप्ता | Mar 09, 2022

चंडीगढ़। पंजाब समेत सभी पांचों राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं और एग्जिट पोल भी सामने आ गए हैं। जिसमें ग्रैंड ओल्ड पार्टी को बहुत बड़ा नुकसान होता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसको देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस के संभावित विधायकों को अपने पाले में लाने की कोशिश कर रहे हैं और इसके लिए उन्होंने संपर्क साधना शुरू कर दिया है। एग्जिट पोल के अनुमान सही साबित न हुए और किसी भी दल को बहुमत न मिला तो फिर क्या होगा ? 

माना जा रहा है कि अगर कांग्रेस 59 का जादुई आंकड़ा नहीं छू पाई तो पार्टी में फूंट पड़ सकती है। ऐसी स्थिति में कांग्रेस विधायकों के संपर्क में रहने वाले दलों को खासा फायदा हो सकता है। पंजाब की 117 सीटों के लिए 20 फरवरी को मतदान हुआ था। इस दौरान शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने भाजपा के साथ चुनाव बाद गठबंधन करने के संकेत पहले ही दे दिए थे। 

इसे भी पढ़ें: क्या अपनी सीट जीत पाएंगे नवजोत सिंह सिद्धू, Exit Poll में सामने आया चौंका देने वाला अनुमान, इसके लिए तैयार रहें प्रदेशाध्यक्ष 

अमरिंदर सिंह ने की थी शाह से मुलाकात

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सात मार्च को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद उन्होंने बताया था कि मैंने अमित शाह से विभिन्न मुद्दों पर सामान्य चर्चा की। इस दौरान उन्होंने विश्वास जताया था कि उनकी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस और भाजपा ने विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया है।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक