अमरनाथ यात्रा: भूस्खलन में तीन की मौत, मृतकों की संख्या 10 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 04, 2018

श्रीनगर। अमरनाथ यात्रा के दौरान इस साल मरने वाले लोगों की संख्या 10 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि तीन श्रद्धालुओं की मौत भूस्खलन में हुई जबकि एक की मौत दिल का दौरा पड़ने के चलते हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बचाव टीम ने दिल्ली के निवासी शैलेंद्र (30) का शव आज बालटाल मार्ग के पास भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र से बरामद किया।

उन्होंने बताया कि दो अन्य तीर्थयात्रियों- दिल्ली की ज्योति शर्मा (35) और बिहार के अशोक महतो (51) का शव कल रात को बरामद किया गया। अधिकारी ने बताया कि दो तीर्थयात्री और खच्चर चलाने वाले तीन व्यक्ति भूस्खलन में घायल हो गए। तीर्थयात्रा के बालटाल मार्ग पर रेलपटरी और बरारीमार्ग के बीच हुई भारी बारिश के चलते यह भूस्खलन हुआ।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कल एक ट्वीट कर बताया था कि इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि मृतकों की संख्या तीन ही है। साथ ही पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुजरात की एक 60 वर्षीय तीर्थयात्री नानीबेन परमा की कल शाम दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि उनके शव को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए बालटाल आधार शिविर ले जाया गया। इसी के साथ इस साल अमरनाथ यात्रा के दौरान मरने वालों की संख्या 10 हो गई।

प्रमुख खबरें

Allahabad उच्च न्यायालय ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को दी जमानत

Odisha में भीषण गर्मी का प्रकोप, Bhubaneswar में तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Congress ने आचार संहिता के उल्लंघन पर Anurag Thakur के खिलाफ निर्वाचन आयोग से की शिकायत

हम जीवित हैं क्योंकि Modi ने हमारे लिए कोविड-19 के टीके की उपलब्धता सुनिश्चित की : Fadnavis