By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 28, 2026
(तस्वीरों सहित) जम्मू, 28 जुलाई दक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर के दर्शन के लिए मंगलवार को 3,000 से अधिक श्रद्धालुओं का 21वां जत्था जम्मू आधार शिविर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, अब तक 4.27 लाख से अधिक श्रद्धालु अमरनाथ गुफा में दर्शन कर चुके हैं।
उन्होंने बताया कि पहलगाम मार्ग से कोई श्रद्धालु रवाना नहीं हुआ, क्योंकि रास्ते की मरम्मत के कारण इस मार्ग से यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई है। कुल 57 दिन तक चलने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा का समापन 28 अगस्त को होना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की खराब मौसम की चेतावनी के कारण 19 जुलाई से 24 जुलाई तक छह दिनों के लिए स्थगित रहने के बाद यात्रा 25 जुलाई को फिर शुरू हुई है।