अमरनाथ यात्रा: जम्मू आधार शिविर से 7,000 से अधिक तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2025

दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए रविवार को 7,049 तीर्थयात्रियों का 12वां जत्था जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि 4,158 तीर्थयात्री 148 वाहनों के काफिले में पहलगाम आधार शिविर जा रहे हैं, जबकि 138 वाहनों में सवार 2,891 तीर्थयात्री बालटाल मार्ग पर बढ़ रहे हैं।

अमरनाथ की 38 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा तीन जुलाई को दोनों मार्गों से शुरू हुई और यह नौ अगस्त को रक्षाबंधन के दिन समाप्त होगी। अब तक लगभग 1.83 लाख तीर्थयात्री इस मंदिर में दर्शन-पूजन कर चुके हैं।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद