जम्मू कश्मीर में भारी बारिश के कारण पहलगाम और बालटाल मार्गों पर अमरनाथ यात्रा स्थगित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2025

कश्मीर में भारी बारिश के कारण प्राधिकारियों ने बुधवार को पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों पर अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। जम्मू कश्मीर के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक ‘पोस्ट’ साझा की, ‘‘पहलगाम और बालटाल दोनों आधार शिविरों से श्री अमरनाथजी यात्रा 30 जुलाई 2025 के लिए स्थगित कर दी गई है।’’

विभाग ने कहा, ‘‘यात्रा क्षेत्र में भारी बारिश के कारण आधार शिविरों से तीर्थयात्रियों की आवाजाही प्रभावित हुई है। इसलिए यह निर्णय लिया गया है कि 31 जुलाई, 2025 को भगवती नगर जम्मू से बालटाल और नुनवान आधार शिविरों की ओर किसी भी जत्थे की आवाजाही की अनुमति नहीं दी जाएगी।

देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर।

प्रमुख खबरें

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को अपना ब्रांड एम्बैसडर बनाया

साजन प्रकाश 50 मीटर बटरफ्लाई के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने में रहे असफल

हुडको अगले पांच महीनों में ईसीबी के जरिये जुटाएगा 1.3 अरब डॉलर, शहरी बुनियादी ढांचे पर होगा खर्च

Gujarat के Panchmahal में शिक्षा क्रांति, Maths Park से खेल-खेल में गणित सीख रहे सरकारी स्कूल के बच्चे