अमरनाथ यात्रा : राष्ट्र विरोधी संदेश फैला रहे लोगों, समूहों के खिलाफ लगाया गया यूएपीए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2022

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने वार्षिक अमरनाथ यात्रा से पहले कथित रूप से “राष्ट्र-विरोधी” संदेश फैलाने के लिए सिख फॉर जस्टिस सहित कई अज्ञात व्यक्तियों और समूहों के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कोरोना वायरस महामारी के कारण दो साल के अंतराल के बाद इस साल 30 जून से 11 अगस्त तक तीर्थयात्रा निर्धारित है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, “यह विश्वसनीय रूप से पता चला है कि सिख फॉर जस्टिस समेत कुछ व्यक्ति/समूह आगामी अमरनाथ यात्रा से पहले राष्ट्र विरोधी संदेश फैला रहे हैं और विभिन्न धार्मिक समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों में शामिल हैं।”

इसे भी पढ़ें: यमुना एवं हिंडन के डूब क्षेत्र में अवैध फार्म हाउस ध्वस्त होंगे, अधिकारियों की जांच होगी: गुप्ता

उन्होंने कहा कि इस जानकारी के आधार पर और ऐसे समूहों और व्यक्तियों की पहचान के उद्देश्य से एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा, गैरकानूनी गतिविधि निरोधक अधिनियम (यूएपीए) और भारतीय दंड विधान के तहत संबंधित धाराओं को लागू किया गया है। उन्होंने कहा मामले में फिलहाल जांच चल रही है।

प्रमुख खबरें

Pedicure at Home: घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, पैरों की खूबसूरती से सबको चौंका दें

Dhurandhar 2 का Box Office पर ऐसा क्रेज, टिकट के लिए तरसे Sunil Gavaskar, एक्टर से मांगी मदद

RCB का बड़ा एक्शन: Chinnaswamy Stadium की सुरक्षा पर 7 करोड़ खर्च, AI से होगी निगरानी

West Asia संकट के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, Petrol-Diesel का पूरा स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं