Amarnath Yatra: इस बार 62 दिनों तक चलेगी अमरनाथ यात्रा, पहला जत्था रवाना, सुबह-सबेरे हुई आरती

By अंकित सिंह | Jul 01, 2023

62 दिवसीय अमरनाथ यात्रा शनिवार को शुरू हो गई। तीर्थयात्रियों का पहला जत्था कश्मीर के गांदरबल जिले में बालटाल आधार शिविर से गुफा मंदिर के लिए रवाना हुआ। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीर्थयात्री शनिवार सुबह आधार शिविर से रवाना हो गए। आज सुबह जम्मू-कश्मीर में श्री अमरनाथ गुफा मंदिर में 'आरती' की गई। इसी के बाद यात्रा आरंभ हुई है। बालटाल से मंदिर तक की 13 किमी लंबी यात्रा कुछ सबसे जोखिम भरे पहाड़ी इलाकों से होकर गुजरती है जहां स्थानीय गाइड और टट्टू तीर्थयात्रियों के काम आते हैं।

इसे भी पढ़ें: Amarnath Yatra 2023 | जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रियों के पहले जत्थे को रवाना किया

188 वाहनों में आधार शिविर से रवाना हुए 

तीर्थयात्री सुबह 188 वाहनों में आधार शिविर से रवाना हुए और इसके साथ ही जम्मू आधार शिविर से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना होने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 7,904 हो गई है। 2,733 श्रद्धालु 94 वाहनों में सुबह चार बजकर 50 मिनट पर पहलगाम के लिए रवाना हुए, जबकि 1,683 तीर्थयात्री 92 वाहनों में लगभग एक घंटे पहले बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुए। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार सुबह तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को भगवती नगर आधार शिविर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। अमरनाथ के लिए 62 दिवसीय तीर्थयात्रा शनिवार को कश्मीर से शुरू हुई। इस यात्रा के लिए दो मार्ग हैं। पहला, अनंतनाग जिले का 48 किलोमीटर लंबा पारंपरिक नुनवान-पहलगाम मार्ग, जबकि दूसरा गांदरबल जिले का बालटाल मार्ग, जो करीब 14 किलोमीटर छोटा, लेकिन बेहद दुर्गम है।

प्रमुख खबरें

Maharashtra विधान परिषद चुनाव: Nagpur सीट पर कांग्रेस की जीत बदलाव का संकेत, हर्षवर्धन सपकाल का बयान

हिन्दुस्तानी सरजमीं से होगा टाइप-25 का परीक्षण, भारत में मिसाइल क्यों टेस्ट करना चाहता है जापान?

Cristiano Ronaldo ने Lionel Messi को पछाड़ा, जीता Best Ballon dOr of All Time अवॉर्ड

लागत बढ़ने और कमजोर मांग से Ambuja Cements का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 90 प्रतिशत गिरा