Amarnath Yatra: इस साल 30 जून से 11 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा, जानें कैसी है तैयारी

By अंकित सिंह | Apr 15, 2022

अमरनाथ की यात्रा 30 जून को शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगी। इस बात की जानकारी श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के सीईओ नितीश्वर कुमार की ओर से दी गई है। नितीश्वर कुमार ने यह भी बताया है कि अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं के लिए किस तरह की तैयारियां की गई है। अपने बयान में नितिश्वर कुमार ने बताया कि अमरनाथ यात्रा 30 जून से 11 अगस्त तक चलेगी। श्रद्धालु बैंक, वेबसाइट, एप्लीकेशन या अमरनाथ पहुंचकर यात्रा का रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर की सेवा बालटाल और नुनवान पर होगी। इस बार करीब 8 लाख लोगों के आने की उम्मीद हैं। नितिश्वर कुमार ने आगे कहा कि इस बार हम श्रद्धालुओं को RFID टैग देंगे जिससे यात्रा के दौरान उनको ट्रैक कर सकें और यात्री भी अगला पड़ाव, आराम करने की जगह, मौसम की जानकारी आदि पता कर सकेंगे। हमने यात्रियों का बीमा कवर भी 3 लाख से 5 लाख रुपए किया है। 43 दिनों तक चलने वाली इस तीर्थयात्रा में तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनके आवाजाही पर नज़र रखने के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी पहचान का उपयोग किया जाएगा। टट्टू संचालकों के लिए बीमा कवरेज अवधि बढ़ाकर 1 वर्ष की गई है।

प्रमुख खबरें

FIH World Cup: Argentina से हारकर India सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर, टूटा भारत का सपना।

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट

Balochistan के मस्तुंग और चमन में 5 शव बरामद, Pakistan में Forced Disappearances पर गहराया संकट