Uttar Pradesh Hidden Places: उत्तर प्रदेश के इस शहर की खूबसूरती देख झूम उठेंगे आप, कई जगहों को देता है टक्कर

By अनन्या मिश्रा | Oct 14, 2024

उत्तर प्रदेश देश का एक मुख्य राज्य है। उत्तर प्रदेश को वैदिक काल में ब्रह्मर्षि देश या मध्य देश कहा जाता था। यह राज्य एक समय पर याज्ञवल्कय, वशिष्ठ, गौतम बुद्ध, विश्वामित्र और वाल्मिकी जैसे महान लोगों का गढ़ रहा है। तो वहीं दूसरी ओर यह राज्य ब्रिटिश काल में यूनाइटेड प्रोविंस के नाम से भी जाना जाता था। उत्तर प्रदेश में कई ऐसी शानदार और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जो अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। 

उत्तर प्रदेश की धरती पर हजारों शहरों की तरह एक शहर बटेश्वर भी है, जो ऐतिहासिक तथ्यों के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बटेश्वर शहर की खासियत और यहां पर मौजूद कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

बटेश्वर शहर उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पड़ता है। यमुना नदी के तट पर बटेश्वर शहर आगरा से करीब 70 किमी की दूर है। इस शहर के बारे में बताया जाता है कि यह आगरा की पूर्वी और आखिरी तहसील है।

बटेश्वर की खासियत

इस जगह की खासियत किसी एक चीज में समाहित नहीं है। बल्कि इस शहर में कई खूबसूरज जगहें हैं। 

इस शहर को मंदिरों का घर के नाम से जाना जाता है।

यमुना नदी के किनारे स्थित बटेश्वर को सबसे ज्यादा बटेश्वर धाम के नाम से जाना जाता है।

बटेश्वर शहर भगवान शिव को समर्पित माना जाता है।

इस शहर के बारे में कहा जाता है कि यहां पर यमुना नदी सीधा नहीं बल्कि उल्टा बहती हैं।

हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की दूज तिथि के मौके पर बहुत बड़ा मेला लगता है।

घूमने की बेस्ट जगहें

यहां पर कई बेहद शानदार और फेमस जगहें मौजूद हैं, जहां पर आप घूमने के लिए जा सकते हैं। इन जगहों पर घूमने के बाद आप बटेश्वर खूबसूरती और इतिहास को करीब से जान सकेंगे।

बटेश्वर मंदिर

बटेश्वर में जब किसी फेमस जगह घूमने की बात आती है, तो सबसे पहले बटेश्वर मंदिर का नाम लिया जाता है। बताया जाता है इस मंदिर का इतिहास करीब 400 साल पुराना है। वही कई लोगों का मानना है कि बटेश्वर मंदिर का निर्माण भदावर वंश के राजा बदन सिंह ने करवाया था।

बटेश्वर परिसर के बारे में बताया जाता है कि यहां पर 10-20 नहीं बल्कि 100 ऐसे मंदिर हैं, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इस मंदिर को शहर का लैंडमार्क भी माना जाता है।

अटल बिहारी वाजपेयी सांस्कृतिक केंद्र

अटल बिहारी वाजपेयी सांस्कृतिक केंद्र भी बटेश्वर में स्थित है। इसको लोग भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी सांस्कृतिक संकुल केंद्र के नाम से भी जानते हैं। यह शहर का फेमस पर्यटक केंद्र है।

बता दें कि एक खूबसूरत पार्क में अटल बिहारी सांस्कृतिक केंद्र है, यहां पर सैलानी घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। इस पार्क में आप बेहद सुकून के पल बिता सकते हैं। अधिकतर लोग यहां पर सुबह-शाम आते हैं।

यमुना नदी

अब तक आप यह तो समझ ही गए होंगे कि यमुना नदी के किनारे बटेश्वर स्थित है। जिस तरह से इस शहर की जरूरतों को यमुना नदी पूरा करती है, ठीक उसी तरह से यह सैलानियों को भी अपनी ओर आकर्षित करती है।

वहीं यमुना नदी के किनारे कई ऐसे घाटों का निर्माण किया गया है, जहां पर सुकून से पर्यटक बैठ सकते हैं। यहां पर आप नदी की ठंडी हवाओं का लुत्फ उठा सकते हैं। साथ ही नदी किनारे बैठकर आप बटेश्वर मंदिर की खूबसूरती को भी निहार सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath Full Action में, Agra में अफसरों को चेतावनी- घटिया काम पर दर्ज होगी FIR

Ram Mandir Donation Scam: दान घोटाले में बड़ा Action, 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, अयोध्या कोर्ट ने 14 दिन की हिरासत में भेजा

US-Iran तनाव से Share Market में हाहाकार, Sensex 372 अंक टूटा, Nifty भी धड़ाम

Top 10 Breaking News 29 June 2026 | Europe Heatwave | Delhi Monsoon Arrival | Ram Mandir Donation Theft Case | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें