उलझे हुए बालों को बिना परेशानी के सुलझाने के लिए अपनाएं यह आसान टिप्स

By मिताली जैन | Sep 04, 2020

क्या हर सुबह जब आप  उठती हैं तो आपके बाल उलझे हुए होते है? क्या हर दिन आपको अपने बालों को सुलझाने में काफी वक्त लगता है? क्या बाल सुलझाते हुए आपको काफी दर्द होता है और वह टूटते भी हैं? क्या आपके बाल बार−बार उलझ जाते हैं और फिर उन्हें देखकर आपको गुस्सा आता है? क्या बालों के उलझने के बाद आप उन्हें सुलझाने से कतराती हैं? अगर इन सभी सवालों के जवाब हां है तो इसका अर्थ है कि अब आपको अपने हेयर कॉम्बिग के तरीके को बदलने की जरूरत है। साथ ही यह संकेत है कि आप अपने बालों की सही तरह से केयर नहीं कर रही हैं और बालों की सही केयर ना हो पाने के कारण ही वह अधिक उलझ रहे हैं। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें अपनाने के बाद आप अपने उलझे हुए बालों की समस्या को दूर करने में मदद मिलेगी−

बालों में अगर रूखापन होता है तो इससे बाल डल नजर आते हैं और अधिक उलझते हैं। इतना ही नहीं, इस समय उलझे हुए बालों को सुलझाना एक जंग जीतने के समान होता है। अगर आपने कभी ध्यान दिया हो तो रूखे बालों को कॉम्ब करने में अधिक परेशानी होती है, जबकि ऑयलिंग करने के बाद बाल सुलझाना अधिक आसान हो जाता है। हेयर एक्सपर्ट कहते हैं कि आपको अपने बालों को हर समय मॉइश्चराइज करना चाहिए। इसके लिए आप हर बार वॉश के बाद बालों को मॉइश्चराइज करें और सप्ताह में कम से कम एक या दो बार हॉट ऑयलिंग करें।

अपने बालों को नियमित रूप से ट्रिम करें

हेयर स्टाइलिस्ट बताते हैं कि स्प्लिट−एंड्स उलझे हुए बालों का एक प्रमुख कारण हो सकता है। यह न केवल आपके बालों को नुकसान पहुंचाता है बल्कि इसे बढ़ने से भी रोकता है। सुनिश्चित करें कि आप इन सूखे सिरों को नियमित रूप से ट्रिम करती रहें।

इसे भी पढ़ें: मानसून में कुछ इस तरह रखें अपने बालों का ख्याल

जरूर बांधें बाल

क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि आपके बाल सबसे ज्यादा उलझे हुए कब होते हैं? जब आप सुबह सोकर उठती हैं। इसलिए इस समस्या से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप रात को सोने से पहले बाल बांधकर सोएं। हेयरस्टाइलिस्ट कहते हैं कि आप एक या दो चोटी बनाने के अलावा लो पोनीटेल भी बना सकती हैं। हालांकि आपका हेयर स्टाइल ऐसा हो, जिसमें सोते हुए आपको कोई परेशानी ना हो और ना ही कोई हेयर पिन चुभे।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट