Amazon के सीईओ जेफ बेज़ोस ने कहा, भारत में कंपनी कर रही है अच्छा कारोबार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 18, 2019

वाशिंगटन। ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज अमेजन के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेफ बेजॉस ने कहा है कि कंपनी भारत में ‘बेहद अच्छा’ प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने भारत में नियामकीय मोर्चे पर स्थिरता की उम्मीद जताई। बेजॉस से पूछा गया था कि डिजिटलीकरण को लेकर भारत की कुछ नीतियां क्या अमेजन के लिए चिंता का विषय हैं। बेजॉस ने कहा कि हम हमेशा चाहते हैं कि भारत में नियामकीय स्थिरता हो। जो भी नियमन हों समय के साथ उनमें स्थिरता आनी चाहिए। हम इसी की उम्मीद कर रहे हैं। 

यहां एक कार्यक्रम के मौके पर अलग से बातचीत में बेजॉस ने कहा कि अमेजन भारत में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। भारत में हमारे कारोबार का प्रदर्शन काफी अच्छा है और यह तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने अमेजन के भारतीय परिचालन के प्रमुख अमित अग्रवाल की सराहना करते हुए कहा कि वह असाधारण व्यक्ति हैं और काफी अच्छा काम कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Amazon-Flipkart के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन छेड़ेंगे छोटे व्यापारी, 13 नवंबर से बैठेंगे धरने पर

एक अन्य सवाल के जवाब में बेजॉस ने कहा कि वह ‘निश्चित रूप’ से अंतरिक्ष में जाना चाहेंगे। वह जो भी करते हैं उसका आनंद लेते हैं। 2020 में व्हाइट हाउस जाने की संभावना खारिज करते हुए बेजॉस ने कहा कि उनके पास करने को काफी कुछ है और फिलहाल वह उस पर ध्यान दे रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Garhwal Commissioner ने जारी किए निर्देश, भारी बारिश के चलते थमी Char Dham Yatra

Election Commission में मतभेद और नियुक्ति प्रक्रिया पर Congress ने उठाए सवाल

Pakistan के Dera Ismail Khan में चेकपॉइंट पर आत्मघाती हमला, 11 की मौत, TTP ने ली जिम्मेदारी

राजनीति नहीं, समाज बने शक्ति केंद्र: प्रो. संजय द्विवेदी