अमेजन ने नए विक्रेताओं के लिए बिक्री शुल्क में 50 प्रतिशत तक की कटौती की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 13, 2022

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया ने आगामी त्योहारी सीजन के ठीक पहले अपने मंच से जुड़ने वाले नए विक्रेताओं के लिए बिक्री शुल्क में 50 प्रतिशत तक की कटौती कर दी है। अमेजन इंडिया ने सोमवार को जारी एक बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि इस त्योहारी सीजन में नए विक्रेताओं को बिक्री शुल्क में रियायत देने का फैसला किया गया है। बयान के अनुसार, 28 अगस्त से 26 अक्टूबर के बीच अमेजन के मंच पर पंजीकरण कराने वाले नए विक्रेताओं के लिए बिक्री शुल्क में 50 प्रतिशत तक की कटौती की गई है।

इनमें स्थापित कंपनियों के अलावा स्थानीय स्टोर और कारीगर एवं शिल्पकार भी शामिल हैं। सरकार ने 40 लाख रुपये से कम कारोबार वाली इकाइयों को ई-कॉंमर्स मंचों पर बिक्री के लिए जीएसटी पंजीकरण से भी छूट दिया हुआ है। अमेजन इंडिया के निदेशक विवेक सोमरेड्डी ने कहा, ‘‘देश भर से 10 लाख से अधिक विक्रेता हमारे साथ जुड़े हुए हैं। उन्हें इस त्योहारी सीजन में देश भर के उपभोक्ताओं को अपने उत्पाद दर्शाने का मौका मिलेगा।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court का निर्देश: अदालतों और आयोगों को समय पर जरूरी बुनियादी ढांचा दे राज्य सरकार

Sunset Awe Effect: Sunset Awe बढ़ाता है एकाग्रता और Memory, अनिद्रा की समस्या से मिलेगी राहत

Nirmala Sitharaman पहुंचीं Singapore, वैश्विक निवेशकों के साथ करेंगी उच्चस्तरीय बैठकें

Karnataka में आइसक्रीम इकाइयों पर छापा, 70 नमूने जांच के लिए भेजे