Amazon India ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा, अब 300 रुपये से कम कीमत वाले प्रोडक्ट खरीदने पर मिलेगी ये राहत

By रितिका कमठान | Mar 24, 2025

देश की पॉप्यूलर ऑनलाइन शॉपिंग ऐप में शुमार अमेजन इंडिया ने बड़ा ऐलान किया है। अमेजन इंडिया अब देश भर में प्लेटफॉर्म पर बिकने वाले हजारों व्यापारियों की मदद करने के उद्देश्य से बड़ा फैसला कर रहा है। अमेजन इंडिया ने छोटे व्यापारियों की मदद करने के लिए अपने इतिहास में सबसे बड़ी विक्रेता शुल्क कटौती की घोषणा की है।

बता दें कि रेफरल फीस उस मुआवजे को कहते हैं जो व्यापारी बेचे गए प्रोडक्ट के लिए अमेजन को देते है। अब जीरो फीसदी रेफरल शुल्क कपड़े, जूते, फैशन ज्वेलरी, किराने का सामान, घरेलू सामान और सजावट, सौंदर्य प्रसाधन, खिलौने, रसोई के बर्तन, कार और पालतू जानवरों से संबंधित प्रोडक्ट के लिए होगा।

ई-कॉमर्स कंपनी ने भारत में अपने विक्रेताओं के लिए शिपिंग लागत में कटौती की घोषणा की है। यह कटौती ईजी शिप और सेलर फ्लेक्स जैसे थर्ड-पार्टी फुलफिलमेंट प्लेटफॉर्म का उपयोग करने वाले विक्रेताओं पर लागू होगी। इसके परिणामस्वरूप, राष्ट्रीय शिपिंग लागत 77 रुपये से घटकर 65 रुपये हो जाएगी। इसके अतिरिक्त, 1 किलोग्राम से कम वजन वाले उत्पादों के लिए वजन आधारित शुल्क में 17 रुपये तक की कमी की जाएगी। कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि एक ही समय में कई उत्पादों की शिपिंग करने वाले विक्रेता दूसरे उत्पाद की बिक्री पर होने वाले खर्च में 90% तक की बचत कर सकते हैं। करोड़ों उत्पादों पर रेफरल शुल्क को खत्म करने और शिपिंग लागत को कम करने से, हम अमेज़न.इन पर विक्रेताओं के लिए बिक्री को और भी लाभदायक बना रहे हैं।

अमेज़न इंडिया के सेलिंग पार्टनर सर्विसेज के निदेशक अमित नंदा ने कहा, "यह पहल विक्रेताओं को अधिक व्यापक उत्पाद चयन प्रदान करने और ग्राहकों को अधिक प्रतिस्पर्धी ऑफ़र देने में सक्षम बनाती है, विशेष रूप से रोज़मर्रा की कम कीमत वाली वस्तुओं पर।" 

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया का घरेलू सीजन का फुल शेड्यूल, ऑस्ट्रेलिया समेत इन देशों के खिलाफ 17 शहरों में 22 मुकाबले

Hair Care: अब Chemical Free तरीके से पाएं काले बाल, ये देसी नुस्खा रोकेगा Hair Fall, बढ़ाएगा ग्रोथ

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें