Amazon इंडिया की ई-कॉमर्स इकाई का घाटा कम होकर 5,685 करोड़ रहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 29, 2019

नयी दिल्ली। अमेरिका की ई-वाणिज्य कंपनी अमेजन की भारत स्थित ऑनलाइन मार्किटप्लेस इकाई अमेजन सैलर सविर्सिज का नुकसान 2018- 19 में कम होकर 5,685 करोड़ रुपये रहा। उपलब्ध दस्तावेजों के मुताबिक यह घाटा इससे पिछले साल के मुकाबले 9.5 प्रतिशत कम है। बिजनेस इंटेलीजेंस प्लेटफार्म टॉफलर द्वारा प्राप्त दस्तावेज के अनुसार इससे पिछले वर्ष कंपनी को 6,287.9 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। 

दस्तावेज के मुताबिक अमेजन सैलर सविर्सिज की कमाई 2018- 19 में इससे पिछले साल के मुकाबले 55 प्रतिशत बढ़कर 7,778 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। अमेजन की थोक बिक्री कंपनी ‘अमेजन होलसेल इंडिया’ ने 2018- 19 में 11,250 करोड़ रुपये का कारोबार किया। एक साल पहले के मुकाबले इसमें आठ प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान इस कंपनी का नुकसान एक साल पहले के 131.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 141 करोड़ रुपये हो गया। अमेजन की भारत में कार्य कर रही अन्य इकाइयों का घाटा भी बढ़ा है। 

प्रमुख खबरें

SIR से 93 लाख नाम हटाकर BJP की मदद का आरोप, Mamata Banerjee ने CEC से मांगा इस्तीफा

Gujarat CID ने चुनावी चंदे में 314 करोड़ की कर चोरी पर तीन दलों पर दर्ज की FIR

Election Commission पर DK Shivkumar का बड़ा हमला, CEC की गिरफ्तारी और SIR रद्द करने की मांग

Nandigram Bypoll में BJP प्रत्याशी हसीरानी रथ ने तय किया 1.10 लाख वोटों का लक्ष्य