प्रियंका चोपड़ा की 'सिटाडेल 2' से अमेजन खुश नहीं है, रोक दी गई रिलीज डेट, स्पिन ऑफ पर लगा ब्रेक

By दिव्यांशी भदौरिया | Mar 31, 2025

रुसो ब्रदर्स की बहुचर्चित जासूसी सीरीज सिटाडेल एक बार फिर से मुश्किलों में फंसती नजर आ रही है। यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। सिटाडेल में प्रियंका चोपड़ा जोनस और रिचर्ड मैडेन अहम भूमिका में नजर आएं है। सिटाडेल सीरीज रुसो ब्रदर्स की प्रोडक्शन कंपनी AGBO द्वारा बनाया गया है।  इस शो ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर केई स्पिन-ऑफ के साथ एक बड़ा नेटवर्क के साथ आया था। आपको बता दें कि, हॉलीवुड रिपोर्टर के अंदरूनी सूत्रों से पता चला है कि निर्माता शो के मौजूदा हाल से ‘खुश नहीं’ हैं। इसके पीछ की वजह यह भी है कि अमेजन MGM स्टूडियो के पूर्व हेड जेनिफर साल्के के अचानक बाहर निकलने के बाद इस प्रोजेक्ट पर काफी मुश्किलें बढ़ती जा रही है। शुरू से ही, सिटाडेल ने बजट ओवररन, क्रिएटिव क्लैश और प्रोडक्शन में देरी के बाद से ही अब इस सीरीज का भविष्य अधर में लटका दिखाई दे रहा है।

आपको बता दे कि, 'सिटाडेल 2'  साल 2025 में रिलीज होने वाला था, इस बीच खबर आ रही है कि इसे 2026 तक टाल दिया है। सूत्रों से पता चला है कि अमेजन प्राइम वीडियो को एमजीएम को सीजन 2 को अब तक पसंद नहीं आया। वहीं, इस सीरीज का फिल्मांकन पूरा हो चुका है, अगर स्टूडियो बदलाव की मांग करता है तो रिलीज में और देरी हो सकती है। इस बीच रिलीज कोई आधिकारिक तारीख रिलीज नहीं हुई है। 

पहले सीजन में प्रियंका नजर आईं थीं

सिटाडेल एक अमेरिकी जासूसी सीरीज है, जिसे जोश एपलबॉम, ब्रायन ओह और डेविड वील ने बनाया था। वहीं, साल 2021 में रूसो ब्रदर्स के साथ क्रिएटिव अनबन के चलते एपलबॉम और लेखक आंद्रे नेमेक ने इस प्रोजेक्ट को ही छोड़ दिया था। रिचर्ड मैडेन (एजेंट मेसन केन) और प्रियंका चोपड़ा ने सिटाडेल (नादिया सिंह) की भूमिका निभाई है। पहला सीज़न 28 अप्रैल, 2023 को प्रीमियर हुआ और बाद में इसे दूसरे सीजन की रिलीज डेट को कुछ पता नहीं।

अब स्पिन ऑफ का क्या होगा?

गौरतलब है कि सिटाडेल की खास बात इसका वैश्विक आकर्षण था, जिसमें कई देशों में स्पिन ऑफ की योजना थी। इनमें से दो, जिसमें सिटाडेल: डायना (इटली) और सिटाडेल: हनी बनी (भारत) शामिल हैं, पहले ही स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म पर आ चुकी हैं और इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है।  सिटाडेल: हनी बनी में वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु के साथ बनाई गई थी। इस बीच, अमेजन एमजीएम ने सीजन 2 पूरा होने तक बाकी स्पिन-ऑफ पर काम रोक दिया है। इस पर कोई भी आधिकारिक फैसला नहीं आया है। 

प्रमुख खबरें

Lewis Hamilton की Barcelona में धमाकेदार वापसी, Ferrari को दिलाई सीजन की पहली जीत

Organic और Zero Maida प्रोडक्ट्स खरीदने से पहले सावधान! FSSAI ने कई Brands को भेजा नोटिस।

G7 Summit से पहले France में हलचल तेज, क्या होगी PM Modi और Donald Trump की मुलाकात? इन मुद्दों पर नजर।

Dharamsala में Shubman Gill और KL Rahul का तूफान, Team India ने Afghanistan को बुरी तरह हराया