अब हिंदी में भी बोलेगा अमेजन इंडिया का मैसेजिंग असिस्टेंट, जानिए नए फीचर्स

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2019

बेंगलुरू। अमेजन इंडिया का मैसेजिंग असिस्टेंट अब हिंदी में भी उपभोक्ताओं से संवाद कर सकेगा। कंपनी ने बुधवार को इसकी घोषणा की। कंपनी ने एक बयान में कहा कि अब हिंदी को तरजीह देने वाले लाखों उपभोक्ता अपनी पसंदीदा भाषा में अपने सवालों के जवाब पा सकेंगे। उसने कहा कि उसका लक्ष्य इसके जरिये भाषा के बंधन से परे होकर उपभोक्ताओं को निर्बाध सेवाएं मुहैया कराना है।

अमेजन इंडिया के निदेशक (उपभोक्ता सेवाएं) अक्षय प्रभु ने कहा, ‘‘हिंदी में चैट असिस्टेंट एक अरब भारतीय उपभोक्ताओं को सेवा मुहैया कराने तथा अमेजन से खरीदारी का अवसर देने की दिशा में हमारी प्रतिबद्धता दर्शाता है।’’

प्रमुख खबरें

UNGA में China ने संरक्षणवाद को नकारा, Han Zheng बोले- विकास से ही संभव है शांति

Delhi के सुखदेव विहार में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा