टी20 वर्ल्डकप के बीच Amazon का नया ऐलान, अब फ्री में क्रिकेट लवर्स को मिलेगी ये सुविधा

By रितिका कमठान | Oct 27, 2022

ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में हो रहे क्रिकेट वर्ल्ड कप पर इस समय भारत और दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों की नजरें है। टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबलों को लेकर किसी तरह का अपडेट शायद ही कोई क्रिक्रेट प्रेमी छोड़ना चाहेगा। क्रिकेट प्रेमी अपनी सहूलियत और व्यस्तता के आधार पर विश्वकप मैच देखने के जुगाड़ कर रहे है।

बता दें कि टी20 विश्वकप के लिए लाइव कमेंटरी की सुविधा अमेजन द्वारा दी जा रही है। अमेजन का वर्चुअल असिस्टेंस एलेक्सा मैच की लाइव कमेंट्री देगा। इसके साथ ही मैच संबंधित अन्य जानकारी और अपडेट भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस फीचर को शरू करने के लिए यूजर्स को सिर्फ कहना होगा कि एलेक्सा, लाइव क्रिकेट कमेंट्री शुरू करें।

इसे भी पढ़ें: बीएसएनएल का यह प्लान है धांसू, 30 दिन की वैलिडिटी के साथ और भी बहुत कुछ

एलेक्सा पर मिलेगी ये सुविधाएं

बता दें एलेक्सा पर लाइव क्रिकेट कमेंट्री और स्कोर अपडेट यूजर्स को मिलेगा। इसके अलावा स्पीकर पर लाइव क्रिकेट कमेंट्री सुनने को मिलेगी। एलेक्सा वॉयस असिस्टेंट यूजर्स को मैच की जानकारी, मैच का शेड्यूल, स्कोर, टीम शीट, खिलाड़ी के मैचों के आंकड़े आदि भी मिल सकेगी। यूजर्स अहम मैचों के संबंध में एलेक्सा का उपयोग मैच के लिए रिमाइंडर लगाने के लिए और पसंदीदा टीम के फिक्स्चर को ट्रैक करने के लिए कर सकेंगे।

इन डिवाइस पर होगा इस्तेमाल

एलेक्सा का नया फीचर हर जगह उपयोग नहीं किया जा सकेगा। एलेक्सा का ये फीचर एलेक्सा इको स्मार्ट स्पीकर पर मिल सकेगा। लाइव कमेंट्री को फायर टीवी, एलेक्सा मोबाइल एप और अमेजन की शॉपिंग ऐप पर सुना जा सकता है। बता दें कि अमेजन शॉपिंग एप के जरिए कमेंट्री एंड्रॉइड यूजर्स के भी उपयोग कर सकते है। एंड्रॉइड यूजर्स को कमेंट्री सुनने के लिए सिर्फ एलेक्सा लाइव कमेंट्री शुरू करें कहना होगा।

इसे भी पढ़ें: इस तरह से आप भी खरीद सकते हैं Redmi Smart TV 32 इंच 10 हजार से भी कम कीमत में

नहीं देना होगा कोई शुल्क

खास बात है कि मैच संबंधित किसी जानकारी को हासिल करने के लिए यूजर्स को अतिरिक्त राशि का भुगतान नहीं करना होगा। मैच अपडेट पाने के लिए ये सुविधा निशुल्क है। मैच की कमेंट्री सुनने के लिए अमेजन को किसी तरह का अतिरिक्त भुगतान नहीं करना होगा। अमेजन द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक एलेक्सा बीते दिनों हुए मैचों की जानकारी के साथ ही चल रहे मैचों का विश्लेषण भी कर सकती है। इसके साथ ही अपेक्षित विजेताओं, पारी के स्कोर और बहुत कुछ बताने के लिए किया जा सकता है।

अमेजन की बढ़ रही लोकप्रियता

अमेजन पर आमतौर पर यूजर्स की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। अमेजन पर यूजर्स संगीत, सूचना, क्रिकेट स्कोर, स्मार्ट होम कंट्रोल, आदि का उपयोग करते है। वहीं अमेजन एलेक्सा पर यूजर्स वॉयस सेवा का उपयोग करना भी पसंद करते है। दिन में लाखों बार इस सेवा का उपयोग किया जाता है।

प्रमुख खबरें

Career Tips: बिना भारी भरकम डिग्री के Prompt Engineer बनने के लिए सीखें Python और AI टूल्स

BCGCL ने Odisha में 25000 करोड़ रुपये के Coal Gasification प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया

श्रीलंका में 2400 किलो Kendu Leaves जब्त, सात भारतीय नागरिक गिरफ्तार

Diljit Dosanjh के Delhi Concert को मंजूरी नहीं, Delhi Police ने सुरक्षा कारणों से रोका