By अनन्या मिश्रा | Oct 22, 2026
एआई के दौर में प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग कौशल की मांग में साल 2030 तक करीब 32 फीसदी तक वृद्धि होने की उम्मीद है। वहीं सोशल मीडिया पर भी एआई से बनी फोटोज और वीडियो खूब वायरल होते हैं। ऐसे में अगर इन तस्वीरों और वीडियो को देखकर आपके मन में भी यह सवाल आता है कि इनको कैसे बनाया जाता है और इनके पीछे क्या कमांड होता है। तो बता दें कि यह काम प्रॉम्प्ट इंजीनियर का होता है। ऐसे में अगर आप भी एआई की दुनिया में रुचि रखते हैं, तो प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग में अपना शानदार कॅरियर बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Freelancer और प्रोफेशनल्स बन रहे Digital Nomad, लैपटॉप और इंटरनेट से दुनिया भर में कर रहे काम
आसान भाषा में कहा जाए, तो जिस तरह से एक सामान्य डेवलपर बेसिक एप्स बनाते हैं, ठीक उसी तरह से एआई इंजीनियर ऐसे सिस्टम बनाते हैं, जो इंसानों की तरह सीख सकें, सोच सकें और डेटा का विश्लेषण करके निर्णय ले पाएं। एआई इंजीनियर्स द्वारा चैटजीपीटी और गूगल मैप्स जैसी तकनीकें बनाई और बेहतर की जाती हैं। इनके पास डेटा एल्गोरिदम, न्यूरल नेटवर्क और कोडिंग की अच्छी समझ होती है।
इस फील्ड में कॅरियर बनाने के लिए बहुत हाई लेवल कोडिंग या फिर कंप्यूटर साइंस की डिग्री की जरूरत नहीं होती है।
इस फील्ड में अपना कॅरियर बनाने के लिए यह समझना जरूरी है कि अलग-अलग एआई मॉडल्स किस तरह से काम करते हैं। टेक्स्ट जनरेशन के लिए Claude, Gemini और ChatGPT, इमेज के लिए Midjourney जैसे टूल्स के काम करने का तरीका काफी अलग होता है। ऐसे में आपको इस फील्ड में कॅरियर बनाने के लिए इन टूल्स की लिमिटेशन्स और खूबियों को समझना और सीखना होगा कि हर मॉडल कैसे और किस तरह के निर्देशों पर बेहतर प्रतिक्रिया देता है।
एआई से बेहतर और सटीक काम कराने के लिए सही स्ट्रक्चर तैयार करना जरूरी है। एआई को सही कॉटेक्ट, रोल और स्पष्ट निर्देश देना आना चाहिए। इसके लिए Few-Shot, Zero-Shot और Chain-of-Thought जैसी एडवांस्ड प्रॉम्प्टिंग तकनीकों की प्रैक्टिस करनी चाहिए। क्योंकि जितना क्लियर निर्देश होगा एआई उतना ही बेहतर रिजल्ट देगा।
इस फील्ड में अपना बेहतर कॅरियर बनाने के लिए आपके पास हाई-लेवल कोडिंग से ज्यादा भाषा पर पकड़ और लॉजिकल थिंकिंग होनी चाहिए। एआई आपकी भावनाएं नहीं बल्कि भाषा की सटीकता को समझता है। इसलिए अपनी बात को संक्षिप्त, बिना किसी डाउन के और क्लियर लिखने की आदत डालें। जटिल समस्याओं को छोटे-छोटे तार्किक हिस्सों में बांटकर एआई को समझाना एक अच्छे प्रॉम्प्ट इंजीनियर की सही पहचान होती है।
भले ही प्रॉम्प्ट इंजीनियर के फील्ड में जाने के लिए कंप्यूटर साइंस की डिग्री जरूरी नहीं है, लेकिन API और Python भाषा अच्छी समझ ही आपको बेहतर सफलता दिला सकती है। कई कंपनियां ऐसे प्रॉम्प्ट इंजीनियर्स को प्राथमिकता देती हैं, जो एआई टूल्स को अपने एप्लिकेशन्स या फिर सॉफ्टवेयर के साथ इंटीग्रेट कर सकें।