Satellite Internet के लिए Amazon की बड़ी तैयारी, India को बताया बेहतरीन अवसर; हर हफ्ते बन रहे 15 उपग्रह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 22, 2026

अमेजन लियो के अंतरराष्ट्रीय स्पेक्ट्रम प्रबंधन एवं रणनीति प्रमुख क्रिस होफर ने बुधवार को कहा कि कंपनी के पृथ्वी की निचली कक्षा में लगभग 400 उपग्रह हैं और वह उपग्रह ब्रॉडबैंड सेवाओं के विस्तार के लिए भारत को एक महत्वपूर्ण बाजार के रूप में देख रही है। होफर ने आईएएफआई के ‘स्पेस पॉलिसी कॉन्फ्रेंस-2026’ में कहा कि अमेजन लियो का उद्देश्य उन लोगों तक संपर्क सुविधा पहुंचाना है, जो अब तक इससे वंचित हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे लगभग 400 उपग्रह कक्षा में हैं।

भारत का महत्वपूर्ण बाजार के रूप में उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यहां का प्रशासन डिजिटल प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने वाला है और उपग्रह इंटरनेट सेवाओं के विस्तार की व्यापक संभावनाएं हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम दुनिया भर में अपनी सेवाओं का विस्तार करने के लिए उत्सुक हैं और हमारा मानना है कि भारत इसके लिए एक उत्कृष्ट उम्मीदवार है। यहां का प्रशासन डिजिटल प्रौद्योगिकी पर केंद्रित है। साथ ही अब भी कई लोग बेहतर संपर्क सुविधा से वंचित हैं। हमारा मानना है कि हम प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के साथ इन लोगों तक उपयुक्त ब्रॉडबैंड सेवाएं पहुंचा सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Lock Upp 2 में नया धमाका! Apoorva उर्फ The Rebel Kid की वाइल्डकार्ड एंट्री, बोलीं- मुझे शिल्पा शिंदे बिल्कुल पसंद नहीं

सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन को हम आगे बढ़ाएंगे

छात्रों को गुमराह कर रहा विपक्ष! Rajnath Singh बोले- उनकी हर चिंता सुनना हमारी जिम्मेदारी

खड़गे की शर्त: पहले इस्तीफा फिर NEET पर चर्चा; Nadda बोले- विपक्ष गैर-जिम्मेदार