यूक्रेन के राजदूत ने रूसी राष्ट्रपति पर युद्ध रोकने के लिए दबाव बनाने का किया अनुरोध, कही यह अहम बात

By अनुराग गुप्ता | Feb 28, 2022

नयी दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध छिड़ा हुआ है। इसी बीच भारत में यूक्रेन के राजदूत डॉ इगोर पोलिखा ने हताहतों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सारे नागरिक हताहत हो रहे हैं। हमारे मंत्रालय की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, रूसी संघर्ष अभियान के परिणामस्वरूप पहले से ही बम विस्फोटों, गोलाबारी आदि से 16 बच्चे मारे जा चुके हैं। 

उन्होंने कहा कि हम अपने सभी विदेशी साझेदारों से अनुरोध कर रहे हैं कि युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर दबाव डालें। आज हमारा प्रतिनिधिमंडल पहले दौर की शांति वार्ता करने गया। इस दौरान गोलाबारी, बमबारी हुई है।

डॉ इगोर पोलिखा ने कहा कि यूक्रेन के शरणार्थियों की संख्या 4 लाख को पार कर गई है। अगर युद्ध नहीं रुका तो यह संख्या 70 लाख तक पहुंच सकती है। बॉर्डर पर बहुत लंबी कतारें हैं। लाखों यूक्रेनियन कतार में खड़े हैं और वह लोग बॉर्डर पार करने की कोशिश कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: रूस को सबक सिखाने का अमेरिका और कनाडा ने निकाला अनूठा तरीका, यूक्रेन को ऐसे करेंगे सपोर्ट 

रूस में हो रहे प्रदर्शन

रूस में मॉस्को से लेकर साइबेरिया तक युद्ध विरोधी कार्यकर्ता यूक्रेन पर हमले के खिलाफ एक बार फिर से सड़कों पर उतर गए हैं। प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है और हर दिन सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। 

प्रमुख खबरें

Gujarat ATS ने पकड़ा Shimla का वांछित ड्रग तस्कर, 1.12 किलो हेरोइन केस में था फरार

Japan में Piyush Goyal का बड़ा वादा, Semiconductor और AI सेक्टर के लिए आसान होंगे BIS Certification से जुड़े कड़े नियम

Patna Municipal Corporation नोटिस विवाद: CM Samrat Choudhary ने बनाई समिति

Gaggal Airport जमीन सौदों में 9 बेनामी लेनदेन मिले, CM Sukhu ने विधानसभा में बताया