अमेरिका में फंसे भारतीय छात्रों को राजदूत संधू की सलाह, जहां हैं, वहीं रहें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने कोरोना वायरस संकट के मददेनजर विश्वविद्यालयों को अचानक बंद कर दिए जाने और जारी लॉकडाउन के चलते फंसे भारतीय छात्रों को जहां हैं वहीं रहने की सलाह दी है और संकट की इस स्थिति में उन्हें मदद का आश्वासन दिया है। संधू ने भारतीय दूतावास की ओर से शनिवार को आयोजित इंस्टाग्राम लाइव सत्र में शामिल करीब 500 भारतीय छात्रों को सुना। इस सत्र का संचालन इंडिया स्टूडेंट हब टीम की ओर से किया गया। अमेरिका में करीब 2,50,000 भारतीय छात्र हैं जिनमें से काफी संख्या में छात्र अचानक विश्वविद्यालयों को बंद किए जाने और छात्रावासों को खाली करने के लिए कहे जाने के बाद से फंसे हुए हैं। 

देश में महामारी को फैलने से रोकने के लिए अधिकारियों द्वारा घर पर रहने संबंधी आदेश का भी उन्हें पालन करना पड़ रहा है। भारत सरकार ने तेजी से फैल रही बीमारी की रफ्तार को थामने के मकसद से 24 मार्च से 21 दिन के राष्ट्रव्यापी बंद की घोषणा की थी और इस दौरान रेल, सड़क एवं हवाई सेवाओं पर भी रोक लगा दी थी। संधू ने लाइव सत्र के दौरान पूछे गए प्रश्न के जवाब में कहा, “इस वक्त सबसे उचित यह है कि आप जहां हैं वहीं रहें।” छात्रों को आश्वासन देते हुए कि भारतीय दूतावास उनको वीजा जारी करने के विषय पर लगातार अमेरिकी सरकार के संपर्क में है, संधू ने कहा कि स्थिति सुधरने के बाद वे यात्रा की योजना बना सकते हैं। उन्होंने कहा, “मेरी आपको सलाह है कि जहां हैं वहीं रहें। हम आपसे संपर्क में हैं...हम आपकी मदद करेंगे।”

इसे भी पढ़ें: कोविड-19: दुनिया में सबसे ज्यादा मौतें अमेरिका में, मृतकों की संख्या 20,000 के पार

बाद में संधू ने ट्वीट किया, “इंस्टाग्राम लाइव पर आज दोपहर अमेरिका में भारतीय छात्रों के साथ दिलचस्प संवाद हुआ।” उन्होंने कहा, “युवा छात्र हमारा भविष्य हैं और हम उनसे नये विचारों की अपेक्षा करते हैं।” अमेरिका में कोरोना वायरस का प्रकोप फैलने के फौरन बाद, भारतीय दूतावास और उसके पांच वाणिज्य दूतावासों ने इस संकट की स्थिति में छात्रों की समस्या सुनने के लिए विशिष्ट हेल्पलाइन शुरू की थी।

प्रमुख खबरें

Baruipur Rape and Murder Case और Sriganganagar Rape Case में सख्त Action ने Criminals के मन में जरूर खौफ पैदा किया होगा

Divyanka-Vivek की शादी के 10 साल, एक्टर ने फोटो शेयर कर बयां किए दिल के जज्बात

Ram Mandir चढ़ावा चोरी Case में हर दिन नए खुलासे! फ़र्ज़ी रसीदों से करोड़ों की वसूली, पुलिस को मिले बड़े सुराग

Abhishek Kumar के थप्पड़ वाले पोस्ट से फैंस को आई Samarth Jurel की याद, सोशल मीडिया पर शुरू हुई चर्चा