विश्व कप टीम में शामिल नहीं किए जाने से नाराज अंबाती रायडू ने क्रिकेट से लिया संन्यास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2019

नयी दिल्ली। मौजूदा विश्व कप के लिये अनदेखी किये जाने के बाद भारतीय मध्यक्रम बल्लेबाज अंबाती रायडू ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का फैसला किया। बीसीसीआई अधिकारी ने इसका खुलासा किया। आंध्र के इस 33 साल के खिलाड़ी को ब्रिटेन में चल रहे विश्व कप के लिये अधिकारिक स्टैंडबाई सूची में रखा गया था लेकिन आल राउंडर विजय शंकर के चोटिल होने के बाद उसकी अनदेखी की गयी। इस खिलाड़ी ने अभी अधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन बीसीसीआई अधिकारी ने कहा कि उसने इस फैसले से बीसीसीआई को अवगत करा दिया है। 

इसे भी पढ़ें: टीम इंडिया ने हासिल किए कई कीर्तिमान, कोहली का DRS पर फैसला कितना सही?

मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने इस फैसले को सही करार दिया था। इसके बाद रायुडू ने इस बयान का मजाक उड़ाते हुए सोशल मीडिया पर ट्वीट किया, ‘‘विश्व कप देखने के लिये तीन आयामी (थ्री डी) चश्मे का आर्डर किया है।’’ घरेलू सर्किट में साथी क्रिकेटरों के साथ कई बार और यहां तक मैच अधिकारियों के साथ झड़प के कारण रायुडू की छवि तुनकमिजाज खिलाड़ी की बन गयी। 

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow